क्रिकेट की जबरा फैन थी सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, जब धोनी के फैसले से परेशान हो की थी खास अपील

Recommended Video
Lata Mangeshkar: जब भारत और चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ था तो सारे देश को 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत से रुला देने वाली सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर रविवार को कोरोना वायरस से जीवन की जंग हार गई। लता मंगेशकर ने 92 की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली। पिछले एक महीने से कोरोना से जंग लड़ रही लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 8 जनवरी से भर्ती थी और इस महामारी से उबरने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान उन्हें निमोनिया ने भी अपनी चपेट में ले लिया था जिसकी वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत में भी सुधार हुआ थी और वेंटिलेटर से हटा दी गई थी।
और पढ़ें: सामने आयी कोहली और कुंबले के बीच हुई लड़ाई की असल वजह, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर ने किया खुलासा
लेकिन शनिवार की रात को उनकी हालत गंभीर हो जाने के बाद दोबारा आईसीयू में ले जाया गया, जहां पर काफी कोशिश करने के बावजूद लता मंगेशकर लड़ाई जीत नहीं सकी। लता मंगेशकर ने रविवार की सुबह 8:02 मिनट पर अपनी आखिरी सांसें ली। लता मंगेशकर ने पिछले कई दशकों से अपनी मधुर आवाज से दुनिया भर के दिलों पर राज किया लेकिन उनके निधन की खबर से खेल जगत समेत पूरे देश में मायूसी छा गई है।
और पढ़ें: लता मंगेशकर के निधन पर गमगीन हुआ खेल जगत, सहवाग-कोहली समेत कई दिग्गजों ने दिया रिएक्शन

जब खिलाड़ियों के लिये किया खास कॉन्सर्ट
लता मंगेशकर क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसको में से एक थी, यह ऐसा खेल था जिसने उनके दिल पर कई सालों तक राज किया। बॉलीवुड में मधुबाला से लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक की फिल्मों के लिये अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर ने कुल मिलाकर 5,000 से अधिक गाने गाये हैं। क्रिकेट के खेल के प्रति उनकी दीवानगी का पता इस बात से ही चलता है कि जब 1983 विश्वकप के दौरान कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता था तो लता मंगेशकर ने खिलाड़ियों के लिये पैसा जुटाने के उद्देश्य से खास कॉन्सर्ट किया था।

2011 विश्वकप के बाद टीम का खास अंदाज में किया था स्वागत
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के प्रति लता मंगेशकर का प्यार किसी से छुपा नहीं था। 2011 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के बाद उन्होंने पूरी भारतीय टीम को अपने घर पर बुलाकर उनसे खास बातचीत की और उनके खेल के लिये बधाई भी दी थी। लता मंगेशकर भारतीय टीम के लगभग हर मैच को देखती थी और बड़े टूर्नामेंट के दौरान टीम के समर्थन में अक्सर कोई ट्वीट या पोस्ट करती थी। वहीं सचिन तेंदुलकर भी अपनी पारी शुरू होने से पहले लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मुकेश के गाने सुनकर मैदान पर जाते थे ताकि खेलते हुए वो बेहतर मानसिकता के साथ खेल सकें।

धोनी के इस फैसले से परेशान हो गई थी लता मंगेशकर
2019 विश्वकप में जब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था तो पूरे देश के साथ स्वर कोकिला भी दुखी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिये उनकी सराहना की थी। हालांकि विश्वकप के बाद जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों ने मीडिया में जोर पकड़ा तो वह काफी बेचैन हो गई थी। संन्यास की खबरों से लता मंगेशकर कुछ इस कदर परेशान हुई कि उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर एक खास अपील कर डाली।
11 जुलाई को किये गये इस ट्वीट में लता मंगेशकर ने लिखा,'नमस्कार धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृप्या आप ऐसा मत सोचिये। देश को आप के खेल की जरूरत है और मेरा भी आपसे यही निवेदन है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइये।'












Click it and Unblock the Notifications