लता मंगेशकर के निधन पर गमगीन हुआ खेल जगत, सहवाग-कोहली समेत कई दिग्गजों ने दिया रिएक्शन

Recommended Video
नई दिल्ली। भारत की सुर साम्राज्ञी के नाम से मशहूर लेजेंडरी गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 की उम्र में निधन हो गया है, जिसके बाद खेल जगत समेत सारा भारत शोक में डूब गया है। भारत रत्न से सम्मानित मशहूर गायिका 8 जनवरी को कोरोना वायरस के संक्रमण शिकार हुई थी जिसके बाद से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। बीच में हालत सुधरने के बाद शनिवार की रात को एक बार फिर से लता मंगेशकर गंभीर हालत में पहुंच गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, हालांकि सुबह 8:12 मिनट पर वो अपनी जिंदगी की जंग हार गई। हॉस्पिटल में उनकी देख रेख कर रहे डॉ प्रतीत समदानी के अनुसार कोरोना के साथ निमोनिया होने के चलते लता मंगेशकर के शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे थे और उसी कारण वो अंत में जिंदगी की जंग हार गई।
और पढ़ें: U19 WC 2022: खिताब जीतने पर शेख रसीद के मुरीद हुए कप्तान, बताया बल्ले के अलावा कैसे दिया योगदान
लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि दीदी हमारे देश में खालीपन छोड़ गई। इसको लेकर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया है। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर इस दिग्गज गायिका के निधन पर खेल जगत में भी गम का माहौल है और विराट कोहली, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। यहां देखें रिएक्शनस-
और पढ़ें: कोहली के बाद कौन बन सकता है भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान, गांगुली ने दिया बड़ा बयान

दुनिया छोड़ गई दूसरों को खुशी देने वाली आवाज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि भारत की स्वर कोकिला, एक ऐसी आवाज जिसने दुनिया में करोड़ों लोगों को खुश और जश्न मनाने का मौका दिया अब वो हमें छोड़ गई है। उनके फैन्स और परिवार के प्रति दिल से संवेदनायें। ओम शांति।

देश ने खो दी अपनी स्वर कोकिला
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि देश ने अपनी कोकिला को खो दिया है, इस दुखद समय पर मेरी संवेदनाये उनके परिवार और पूरे देश के फैन्स के साथ हैं। आपकी विरासत और आवाज आने वाली कई पीढ़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करती रहेगी। ओम शांति भारत रत्न लता मंगेशकर जी।

आपकी यादों के लिये शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने भी इस मौके पर ट्वीट कर दुख जताया है। कोहली ने लिखा कि लता जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। उनकी मीठी आवाज ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों के दिल को छुआ है। आपके संगीत और यादों के लिये शुक्रिया। मेरी उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनायें।

हमारी यादों में अमर रहेंगी लता मंगेशकर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और बीजेपी एमपी गौतम गंभीर ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया और लिखा कि लेजेंडस हमेशा के लिये जीते हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं होगा। तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रैंचाइजी ने उनके एक गीत के बोल (शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो) लिख कर कहा कि दिग्गजों की विरासत उनकी यादें होती हैं और वो हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications