T20 विश्वकप के लिये भरोसेमंद नहीं हैं केएल राहुल, 7 महीने में 4 बार चोटिल होकर हुए हैं बाहर
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच से एक दिन पहले फैन्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उन्हें टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने की खबर मिली। इस सीरीज के लिये भारतीय चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है, जिसकी वजह से उपकप्तान केएल राहुल को टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन बुधवार को ग्रोइन इंजरी का शिकार होने की वजह से कप्तान केएल राहुल पूरी सीरीज से बाहर हो गये और उनकी जगह उपकप्तान ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंप दी गई।

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की तैयारियों को देखते हुए भारतीय टीम के लिये यह सीरीज काफी अहम होने वाली है जिसको देखते हुए कई पुराने खिलाड़ियों को वापसी का मौका दिया गया है तो वही पर कई युवा गेंदबाजों को भी पहली बार मौका दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल का चोटिल होकर बाहर हो जाना न सिर्फ भारतीय टीम के लिये बड़ा झटका है बल्कि केएल राहुल के करियर के लिहाज से भी खतरनाक साबित हो सकता है।
और पढ़ें: IND vs SA: पहले ही टी20 मैच में बदला बड़ा नियम, दिल्ली के मैदान के चलते BCCI ने लिया फैसला

चोट ने केएल राहुल पर घटाया मैनेजमेंट का भरोसा
केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर जाने वाली इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं, जिसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टी20 विश्वकप और भविष्य के भारतीय कप्तान के रूप में केएल राहुल भरोसेमंद प्लेयर साबित होंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले 7 महीनों में केएल राहुल भारतीय टीम के लिये 4 बार चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के लिये खतरे की घंटी बज रही है। पिछली 7 में से 4 सीरीज में बाहर रहने की वजह से टीम मैनेजमेंट के लिये उन पर भरोसा जता पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

7 में से 4 सीरीज में चोट ने किया बाहर
इस चोट के साथ ही केएल राहुल उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गये हैं जो सबसे ज्यादा चोटिल होते नजर आते है जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। केएल राहुल की बात करें तो वो नवंबर 2021 में थाई स्ट्रेन के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये तो वहीं पर फरवरी 2021 में बाई हैमस्ट्रिंग में चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज और श्रीलंका दौरे से बाहर हो गये थे। इस चोट के चलते वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वापसी नहीं कर सके थे।

इंग्लैंड दौरे पर जाना भी हुआ मुश्किल
भारतीय टीम को अब लगातार कई द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है जिसके चलते चयनकर्ताओं ने रोटेशन पॉलिसी अपना ली है टीम के सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को साउथ अफ्रीका सीरीज से आराम दिया गया है। अब ग्रोइन इंजरी के चलते केएल राहुल के इंग्लैंड दौरे से भी बाहर होने के भी आसार नजर आ रहे हैं, हालांकि वो टीम के साथ दौरे पर जायेंगे और रिहैब में फिट होकर चयन के लिये उपलब्ध होने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से एक टेस्ट मैच तो वहीं पर 7 से 17 जुलाई के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

कप्तानी की उम्मीदों पर भी लगा झटका
गौरतलब है कि केएल राहुल को रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में पहली पसंद के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन उनके लगातार चोटिल होने की वजह से खतरे की घंटी बज गई है और अब चयनकर्ताओं को उनके अलावा भी दूसरे विकल्प तैयार करने पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही केएल राहुल ने घर पर भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका खो दिया क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब उन्हें टेस्ट और वनडे सीरीज में कप्तानी करने का मौका मिला तो वो उसे करने में नाकाम रहे और 4 में से एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच में जीत नहीं हासिल कर सके।

पंत जीते सीरीज तो होगा बड़ा फायदा
वहीं पर अगर ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने में कामयाब रहते हैं तो भविष्य के कप्तानों की रेस में राहुल से आगे खड़े हो जायेंगे। इस बीच बीसीसीआई ने चोटों से उबरने की कला को बेहतर बनाने के लिये भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल को एनसीए भेजा है ताकि वो सही बदलाव कर एक ऐसा ढांचा तैयार कर सकें जो एनसीए में दुनिया का सबसे बेहतरीन रिहैब सेंटर बना सके।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications