Kedar Jadhav की पत्नी भी हैं क्रिकेटर, 7 साल तक चला अफेयर, धोनी-सलमान को कहते हैं मम्मी-पापा
Kedar Jadhav: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिसकी वजह से ही वो सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि केदार जाधव मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले हैं।
उनकी लवलाइफ भी फिल्मी पटकथा से कम नहीं हैं। आपको बता दें कि केदार की पत्नी भी क्रिकेटर रह चुकी हैं। देखने में बेहद हसीन जाधव की पत्नी का नाम स्नेहल जाधव हैं, जो कि पुणे शहर की रहने वाली हैं।

घरेलू क्रिकेट में केदार जाधव का प्रदर्शन शानदार रहा है (Kedar Jadhav)
वो विकेटकीपर बल्लेबाज रही हैं और महाराष्ट्र के लिए कई मैच खेल चुकी हैं। हालांकि उन्हें नेशनल टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
महाराष्ट्र और वेस्ट जोन की कप्तानी भी की है
उन्होंने महाराष्ट्र और वेस्ट जोन की कप्तानी भी की है और वो 37 ए लिस्ट मैच और 31 टी 20 मैच खेले हैं, साल 2016 में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। कहते हैं कि पहली नजर में ही केदार और स्नेहल ने एक-दूसरे को दिल दे दिया था, शायद दोनों के करीब आने की वजह क्रिकेट ही थी।
2011 में केदार जाधव ने की स्नेहल से शादी (Kedar Jadhav)
दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिलेशन को दुनिया से छिपाकर रखा था। साल 2011 में दोनों ने शादी की थी। इसी साल केदार को उम्मीद थी कि उनका सेलेक्शन महाराष्ट्र टीम में होगा, टीम के सेलेक्शन की सूचना केदार को हनीमून पर मिली थी, लेकिन उस टीम में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ था। इस बात से केदार काफी दुखी हुए थे और उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था।
'अगर आप क्रिकेट छोड़ेंगे तो मैं आपको छोड़ दूंगी'
लेकिन उस वक्त स्नेहल ने उनसे कहा था कि 'अगर आप क्रिकेट छोड़ेंगे तो मैं आपको छोड़ दूंगी।' उस वक्त स्नेहल की वो बातें केदार के दिल पर असर कर गईं और उन्होंने दूनी मेहनत से अभ्यास करने लग गए और नतीजा ये हुआ कि ना केवल उन्होंने महाराष्ट्र टीम के लिए खेला बल्कि वो भारतीय टीम का भी हिस्सा बने।'
'तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है' (Kedar Jadhav)
अपनी 7वीं एनिवर्सरी की पोस्ट में एक बार केदार ने लिखा था कि 'तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है, शादी की 7वीं सालगिरह, शादी से पहले 7 साल का रिश्ता, 14 साल का साथ, मुझे आज जो मैं हूं वो बनाने के लिए शुक्रिया, आई लव यू।' मालूम हो कि क्रिकेट की दुनिया के इस लविंग कपल को एक प्यारी सी बेटी भी है।
महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रुगुजार हूं: जाधव
आपको बता दें कि केदार जाधव महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। एक लाइव चैट के दौरान केदार ने कहा था कि भले ही उन्होंने देश के लिए क्रिकेट ज्यादा नहीं खेली लेकिन जितनी भी खेली है उसमें महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
धोनी-सलमान के बहुत बड़े फैन हैं केदार (Kedar Jadhav)
उन्होंने कहा था कि 'हर भारतीय क्रिकेटर की तरह उनके भी सचिन तेंदुलकर आदर्श हैं लेकिन उनके फेवरेट धोनी हैं। फिल्म स्टार्स में उन्हें सलमान खान बहुत पसंद हैं।'
'धोनी-सलमान तो मेरे मम्मी-पापा जैसे हैं'
जब उनसे सवाल किया गया था कि धोनी और सलमान में उनका फेवरेट कौन है? तो इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि 'धोनी और सलमान खान में किसी एक को चुनना मतलब 'मां और पापा' में से चुनने जैसा है।'












Click it and Unblock the Notifications