Love Story: इतिहास पढ़ाने वाली से पहली नजर में इश्क कर बैठे थे किरण रिजिजू , दिलचस्प हैं प्रेमकहानी
Kiren Rijiju Love Story: गुरुवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू वक्फ संशोधन विधेयक को पेश किया और कहा कि 'आज देश में कुल 8.72 लाख वक्फ संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि ये बिल मुस्लिमों के भले के लिए है लेकिन इसे लेकर कुछ लोग सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि 'आज पूरे देश में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं। साल 2006 में, सच्चर समिति ने 4.9 लाख वक्फ संपत्तियों से 12,000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि आज ये कितनी कमाई करती होगी।'

फिलहाल विधेयक को लेकर जहां एक ओर राज्यसभा में चर्चा जोर-शोर से जारी है, तो वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक केवल किरण रिजिजू ही छाए हुए हैं।
देश के स्मार्ट नेताओं में होती है रिजिजू की गिनती
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर से आने वाले मंत्री किरण रिजिजू की गिनती देश के स्मार्ट नेताओं में होती है। 53 वर्ष के किरण रिजिजू सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। वो अपने काम, बयान, फिटनेस को लेकर हमेशा लोगों के बीच में चर्चित रहते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की (Kiren Rijiju)
19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के नाखु गांव में जन्मे किरण रिजिजू के पिता रिंचिन खारू अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के प्रो-टेम स्पीकर थे इसलिए आप कह सकते हैं कि राजनीति इन्हें विरासत में मिली। शुरू से ही काफी मेहनती किरण रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक (बी.ए.) किया और 1998 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। वो वक्ता अच्छा हैं और अक्सर वो कॉलेज की डिबेट का हिस्सा हुआ करते थे।
किरण रिजिजू को इतिहास पढ़ाने वाली से हुआ इश्क (Kiren Rijiju)
उनकी पत्नी का नाम जोराम रीना रिजिजू है, जो कि आम तौर पर , मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किरण और जोराम रीना रिजिजू को दोनों की फैमिली ने ही मिलवाया था, जोराम देखने में काफी सुंदर हैं।
राजीव गांधी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया
उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है और राजीव गांधी विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। किरण ने रीना के देखते ही पसंद कर लिया था, वो उनकी बातों और शिक्षा से काफी प्रभावित थे। आपको बता दें कि जोराम रीना रिजिजू ईटानगर के डेरा नाटुंग गवर्नमेंट कॉलेज में इतिहास की प्रोफेसर के रूप में काम करती हैं।
धाराप्रवाह हिंदी बोलते हैं किरण रिजिजू (Kiren Rijiju)
राजनीति के इस पावर कपल को दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। पूर्वोत्तर से आने वाले किरण रिजिजू धाराप्रवाह हिंदी बोलते हैं, जो कि उन्हें भीड़ से अलग करती है, वो अच्छे वक्ता कहे जाते हैं। वो अरुणाचल प्रदेश से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं (2004, 2014,2019 और 2024)। किरण रिजिजू 18वीं लोकसभा में तीन बौद्ध सांसदों में से एक हैं।
किरण रिजिजू की संपत्ति
2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, किरण रिजिजू की कुल संपत्ति लगभग ₹4.9 करोड़ है, जिसमें ₹2.2 करोड़ की चल संपत्ति और ₹2.7 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर कोई कर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications