Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yashasvi Jaiswal: विदेशी बाला से इश्क फरमा रहे हैं भारत के 'यशस्वी? वायरल हुई तस्वीरें

Yashasvi Jaiswal Affair Hindi: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस वक्त न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वजह हैरान कर देने वाली है। दरअसल इंडिया के इस युवा ओपनर ने अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने निवेदन किया था कि 'एमसीए उन्हें रिलीज कर दे, वो अब मुंबई से नहीं बल्कि गोवा की टीम से खेलना चाहते हैं।'

Yashasvi Jaiswal

एमसीए भी यशस्वी जायसवाल की बात से हैरान था लेकिन उसने उनकी बात मान ली है और उसे आजाद कर दिया है। जिसके बाद अब साल 2025-26 सत्र में यशस्वी गोवा के लिये खेलेंगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शायद पैसों की वजह से यशस्वी ने अपनी डोमेस्टिक टीम छोड़ी है और इतना बड़ा फैसला किया है।

'यह मेरे लिए बहुत कठिन फैसला था' (Yashasvi Jaiswal)

हालांकि यशस्वी जायसवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'यह मेरे लिए बहुत कठिन फैसला था, भावुक कर देने वाला पल है, आज जो कुछ भी हूं मुंबई की वजह से हूं लेकिन गोवा ने मुझे नेतृत्व की भूमिका दी है इसलिए अब गोवा की टीम खेलूंगा। मेरा पूरा फोकस नेशनल टीम पर है, जब मैं टीम इंडिया में नहीं रहूंगा तो मैं गोवा टीम से खेलूंगा।'

क्या विदेशी बाला से इश्क फरमा रहे हैं भारत के 'यशस्वी?

आपको बता दें कि 23 साल के यशस्वी ने बहुत कम समय में ही टीम इंडिया खास जगह बनाई है। साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डबल सेंचुरी मारने वाले यशस्वी अपने निजी जीवन की वजह से भी काफी चर्चित रहते है, इसके पीछे वजह है विदेशी बाला मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton), जिन्हें यशस्वी की 'रूमर्ड गर्लफ्रेंड' कहा जाता है।

मैडी हैमिल्टन को बताया 'फैमिली' (Yashasvi Jaiswal)

दरअसल साल 2022 में यशस्वी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मैडी हैमिल्टन की फोटो लगाकर उन्हें अपनी 'फैमिली' बताया था तो वहीं मैडी हैमिल्टन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यशस्वी की तस्वीर लगाई थी, जिसके बाद से खबर फैल गई कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि की नहीं की है लेकिन अगर मैडी इंडिया में होती हैं तो उन्हें मैचों के दौरान यशस्वी जायसवाल को चीयर करते देखा जाता है। मालूम हो कि मैडी इंग्लैंड की रहने वाली हैं और देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं।

एक नजर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के करियर पर...

  • यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • पहले ही मैच में यशस्वी ने 171 रनों की शानदार पारी खेली थी।

  • उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए हैं।
  • सर डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट इतिहास में लगातार दो दोहरे शतक लगाने वाले वो तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+