IPL 2022: आरसीबी में घर वापसी के लिये युजवेंद्र चहल पर कितना करना होगा खर्च, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कराने जा रहा है। इस बीच फैन्स और क्रिकेट जगत के दिग्गजों के बीच भी मेगा नीलामी को लेकर चर्चा जोरों पर हैं, जहां पर लगातार यह चर्चा की जा रही है कि किसी खिलाड़ी के पीछे फ्रैंचाइजियां कितना पैसा लगा सकती हैं। इसे देखते हुए कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पैसों की बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें से एक नाम भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी है।
और पढ़ें: IND vs SL: बदल गया है भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल, बेंगलुरु में खेला जायेगा पिंक बॉल टेस्ट
युजवेंद्र चहल ने अपने आईपीएल करियर का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ही किया था और 8 सीजन तक इस टीम के साथ खेलने के बाद फ्रैंचाइजी ने 2022 सीजन के लिये उन्हें रिटेन नहीं किया। आईपीएल 2022 में सभी फ्रैंचाइजियां अपनी टीम का पुनर्निमार्ण करती नजर आयेंगी, जिसके चलते पुरानी 8 टीमे अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन कर सकती थी तो वहं पर अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें अधिकतम 3 खिलाड़ी रिटेन कर सकती थी।
और पढ़ें: IND vs WI: जानें क्यों वनडे सीरीज का पहला मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल, सामने आयी बड़ी वजह

आरसीबी में लौटना चाहते हैं युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 2022 के सीजन के लिये विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिरा ज को रिटेन करने का काम किया है। ऐसे में आरसीबी की टीम के पास एक स्थान बाकी था और वो चाहती तो युजवेंद्र चहल को रिटेन कर सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके चलते चहल अब ऑक्शन पूल में उतर रहे हैं और माना जा रहा है कि नीलामी के दौरान कई सारी फ्रैंचाइजियां इस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती हैं। बेंगलुरु में 12-13 फरवरी को आयोजित होने वाली नीलामी पर युजवेंद्र चहल ने बात करते हुए साफ किया कि वो आरसीबी की टीम में वापसी करना चाहते हैं, हालांकि अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो उन्हें इस बात से कोई शिकायत नहीं होगी।

अगर नहीं हुई घर वापसी तो कोई शिकायत नहीं
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर जारी उम्मीदों पर अपने सीनियर साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के साथ इस पर विस्तार से बात की और बताया कि मेगा ऑक्शन को लेकर उनकी क्या उम्मीदें हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान राइट टू मैच के तहत किसी भी फ्रैंचाइजी को खिलाड़ी को रिटेन करने का अधिकार नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा,'यह पहली बार जब मुझे महसूस हो रहा है कि मैं कहीं भी जा सकता हूं क्योंकि इस बार किसी के पास राइट टू मैच के तहत रिटेन का अधिकार नहीं है। आखिरी बार (2018) आरटीएम मौजूद था और उन्होंने मुझे साफ कहा था कि वो मुझे आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदेंगे, फिर चाहे कुछ भी हो जाये। लेकिन इस बार एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में मैं कहीं भी जाने को तैयार हूं।'

घर वापसी के लिये आरसीबी से चाहिये कितने पैसे
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम ने साल 2018 में युजवेंद्र चहल को राइट टू रिटेन के अधिकार के तहत अपनी टीम में शामिल किया था। इस बीच अश्विन ने चहल से एक प्राइस पूछा जिसे लेकर वो आरसीबी की टीम में वापस चले जाना चाहेंगे। आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन भी आईपीएल की मेगा नीलामी का हिस्सा बनेंगे जो कि उन 10 दिग्गज प्लेयर्स में शामिल हैं, जिनकी अच्छी खासी मांग रहने वाली है।
चहल ने कहा,'जाहिर सी बात है कि मैं आरसीबी के साथ जाना चाहता हूं क्योंकि पिछले 8 सालों से मैं उसी से जुड़ा हुआ हूं, पर इसका मतलब यह नहीं है कि अगर मैं किसी और टीम के साथ जाउंगा तो बुरा महसूस करूंगा। हर किसी को एक नई टीम बनानी है और यह बहुत बड़ी नीलामी होने वाली है, जहां पर पर्स हमेशा मायने रखता है। जो भी टीम मुझे लेगी मैं उसे अपना 100 प्रतिशत जारी रखूंगा, नई टीम के साथ जुड़ने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन इसीलिये तो हम सभी खुद को प्रोफेशनल बुलाते हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे 15 करोड़ या 17 करोड़ रुपये चाहिये, आप जानते हो कि मेरे लिये 8 करोड़ काफी हैं।'












Click it and Unblock the Notifications