IPL Auction 2023: गुजरात टाइटंस ने खरीदे कम खिलाड़ी लेकिन टीम बनी मजबूत, यह है खिलाड़ियों की लिस्ट
गुजरात टाइटंस ने कम खिलाड़ी शामिल किये हैं लेकिन टीम मजबूत दिख रही है। गुजरात टीम में इस बार केन विलियमसन को भी शामिल किया गया है।

IPL Auction 2023: आईपीएल नीलामी में सभी टीमों ने मजबूती के लिए कुछ बड़े नामों को अपने साथ शामिल किया है। गुजरात टाइटंस भी इसमें पीछे रहने वाली नहीं थी। गुजरात के पास पहले से ही बेहतरीन खिलाड़ी थे, ऐसे में ज्यादा बिड नहीं की। केन विलियमसन को गुजरात ने अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात की टीम में कुल सात ही खिलाड़ियों के लिए जगह बची थी और इसे भर दिया गया है। पर्स में अब भी 4 करोड़ 45 लाख रूपये की राशि बची हुई है। गुजरात ने अपने पर्स का सदुपयोग करते हुए अच्छी डील की है। (Photo: Twitter/Gujarat Titans)
केन विलियमसन को बेस प्राइस में खरीदा
पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले केन विलियमसन को इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस तरह विलियमसन नीलामी पूल में आ गए। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखी थी। केन विलियमसन को खरीदने में अन्य टीमों ने रूचि नहीं दिखाई लेकिन गुजरात ने उनके लिए बोली लगाई। शुरुआती दौर में ही यह हुआ था और 2 करोड़ रूपये की राशि में विलियमसन जैसा अनुभवी खिलाड़ी गुजरात टाइटंस ने अपने साथ शामिल कर लिया।
शिवम मावी सबसे महंगे खिलाड़ी
शिवम मावी अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल में उनके पास अच्छा अनुभव है। गुजरात ने अन्य टीमों के साथ बिड वॉर में शामिल होकर उनको अपने साथ जोड़ लिया। मावी गुजरात की तरफ से खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनको 6 करोड़ रूपये की बड़ी रकम में लिया गया। उनके अलावा आयरलैंड से आने वाले जोशुआ लिटल को 4 करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा गया। जोशुआ लिटल आयरलैंड से आईपीएल में आने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए गुजरात ने बड़ी बोली लगाने का निर्णय लिया।
गुजरात टाइटंस के नए खरीदे गए खिलाड़ी
केन विलियमसन (2 करोड़ रुपये), ओडियन स्मिथ (50 लाख रुपये), केएस भारत (1.2 करोड़ रुपये), शिवम मावी (6 करोड़ रुपये), उर्विल पटेल (20 लाख रुपये), जोशुआ लिटिल (4.4 करोड़ रुपये), मोहित शर्मा (रुपये 50 लाख)।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम ऐसी है
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications