राजनयिक की बेटी से किया 10 साल तक इश्क लेकिन जेद्दा की लड़की को बनाया बेगम, गजब है इस पठान की कहानी

IPL 2025 News Hindi: कभी टीम इंडिया के स्टार बॉलर रहे क्रिकेटर इरफान पठान इन दिनों एक खास बात की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल उन्हें इस बार आईपीएल कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया है।

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाइट माईखेल के मुताबिक कुछ प्लेयर्स के खिलाफ इरफान पठान एक एजेंडा चला रहे थे, वो जानबूझकर उन पर तल्ख टिप्पणी कर रहे थे, जिसकी वजह से कुछ सीनियर्स प्लेयर्स उनसे खासे नाराज चल रहे थे।

Irfan Pathan

जिसकी वजह से वो बीसीसीआई के पास पठान की शिकायत लेकर पहुंचे थे और इसी वजह से वो आईपीएल कमेंट्री पैनल से वो बाहर कर दिए गए हैं। इस एक्शन के बाद से ही इरफान पठान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

फर्श से अर्श तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा(IPL 2025)

आपको बता दें 27 अक्टूबर, 1984 को जन्मे इरफान पठान ने फर्श से अर्श तक का सफर बहुत ही संघर्ष के साथ तय किया है, हालांकि 'बैक टू बैक' इंजरी की वजह से उनकी क्रिकेट वक्त से पहले खत्म हो गई लेकिन वो कमेंट्री और एड के जरिए हमेशा लोगों से कनेक्ट रहते हैं।

टीम इंडिया का चॉकलेटी फेस हुआ करते थे इरफान पठान

वड़ोदरा के छोटे से घर में जन्मे इरफान आज देश के नामी-गिरामी चेहरे हैं, अपने क्रिकेट के शुरुआती दिनों में इरफान पठान भी टीम इंडिया का चॉकलेटी फेस हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इरफान कभी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी के इश्क में पूरी तरह से गिरफ्तार थे।

दस साल तक चला इरफान-शिवांगी का अफेयर (IPL 2025)

पठान और शिवांगी की पहली मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई थी, शिवांगी कैनबरा में चार्टड अकाउंटेंट थीं।दोनों का अफेयर करीब दस साल तक चला, हर किसी को लगता था कि ये दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हालांकि आज तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ?

दोनों के धर्म अलग थे इसलिए हुआ ब्रेकअप? (Irfan Pathan)

लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवांगी तो इरफान से शादी चाहती थीं लेकिन इरफान का कहना था जब तक उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की शादी नहीं हो जाती है वो शादी नहीं कर सकते थे, जो कि दोनों के ब्रेकअप का कारण बना। हालांकि कुछ न्यूज चैनलों के मुताबिक इरफान और शिवांगी दोनों की शादी इसलिए नहीं हुई क्योंकि दोनों के धर्म अलग थे और दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।

इरफान ने की दस साल छोटी सफा बेग से शादी (Irfan Pathan)

फिलहाल इस बात के करीब चार साल बाद इरफान ने फरवरी, 2016 में अचानक से अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके अपनी न्यूजर्नी के बारे में बताया था। उन्होंने अपने से दस साल छोटी सफा बेग से निकाह किया है, ये शादी सऊदी अरब में हुई थीं।

जेद्दा में मॉडलिंग किया करती थीं सफा

देखने में बेहद हसीन सफा बेग मूल रूप से जेद्दा की रहने वाली हैं, हालांकि उनके फैमिली मेंबर्स भारत के हैदराबाद के रहने वाले हैं। वो जेद्दा में मॉडलिंग किया करती थीं। उन्होंने जेद्दाह के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल पढ़ाई की है।

इरफान पर लगा जानबूझकर हिजाब पहनाने का आरोप (IPL 2025)

वो मीडिया की कवरेज से दूर रहती हैं, इरफान पर कई बार उन्हें नकाब में रखने के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। उन पर उन्हें जानबूझकर हिजाब पहनाने का भी आरोप लग चुका है। आपको बता दें कि इस कपल को दो बेटे हैं।

एक नजर इरफान पठान के करियर पर...(Irfan Pathan)

  • इरफान ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
  • 2004 की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
  • 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में इरफान ने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर सफलता का नया इतिहास लिखा था।
  • वे टेस्ट क्रिकेट में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
  • 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
  • इरफान पठान ने 4 जनवरी 2020 को सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+