Ruturaj Gaikwad: धोनी के इस फेवरेट कप्तान की पत्नी भी है क्रिकेटर, पहली नजर में ही हुए थे 'क्लीन बोल्ड'
Ruturaj Gaikwad: दौलत-शौहरत और रोमांच से भरपूर खेल आईपीएल 2025 का दंगल बहुत ही जोर-शोर के साथ 22 मार्च से शुरू हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की है और पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित्त करके अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
गौरतलब है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई की टीम को 4 विकेट से हराकर अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

आपको बता दें कि इस जीत के बाद टीम के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ही चारों और छाए हुए हैं। आम तौर पर बेहद शांत दिखने वाले ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में नंबर तीन पर उतरे थे और उन्होंने अपने आक्रामक खेल से हर किसी का दिल जीत लिया।
धोनी ने की गायकवाड़ की तारीफ ( Ruturaj Gaikwad)
मालूम हो कि ऋतुराज गायकवाड़ को जब से चेन्नई का कैप्टन बनाया गया है, तब से केवल एक ही बात लोग कह रहे हैं कि वो केवल नाम के कप्तान है, बल्कि टीम का हर निर्णय अभी भी महेंद्र सिंह धोनी ही लेते हैं। हालांकि इस बारे में धोनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। गौरतलब है कि IPL 2024 में ही चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ आई थी।
2024 में ही चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ आई (Ruturaj Gaikwad)
हाल ही में धोनी ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए ऋतुराज की काफी तारीफ की और कहा कि 'वे बेहतरीन खिलाड़ी और शांत मिजाज के इंसान हैं। उनकी और फ्लेमिंग की ट्यूनिंग बढ़िया है और इसी वजह से उन्हें कप्तानी दी गई हैं, मैं उन्हें बस एडवाइज देता हूं लेकिन टीम के फैसलों से खुद को काफी दूर रखता हूं।'
ऋतुराज की पत्नी भी क्रिकेटर हैं (Ruturaj Gaikwad)
आपको बता दें कि बेहद ही कम समय में अपने खेल से लोगों के दिलों पर राज करने वाले ऋतुराज की पत्नी भी क्रिकेटर हैं और इनकी प्रेम कहानी भी क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई थी।
गौरतलब है कि ऋतुराज की पत्नी का नाम उत्कर्षा पवार है और वो महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम की हिस्सा रह चुकी हैं, वो तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हालांकि उन्होंने न्यूट्रिशन और फिटनेस साइंस की भी पढ़ाई की है।
महाराष्ट्र वेस्ट जोन अंडर-19 और अंडर-23 टीम में खेला ( Ruturaj Gaikwad)
उन्होंने साल 2015 से लेकर 2018 तक महाराष्ट्र वेस्ट जोन अंडर-19 और अंडर-23 टीम में खेला है। देखने में काफी सुंदर उत्कर्षा और ऋतुराज पहली बार किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए ही मिले थे लेकिन इनके अफेयर के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी थी।
आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद ऋतुराज ने पब्लिकली अपने रिश्ते को उजागर किया था, जो कि उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज था।
ऋतुराज ने मात्र 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था (IPL 2025)
मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले ऋतुराज ने 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वो एक पढ़ी-लिखी फैमिली से आते हैं। उनके पिता दशरथ गायकवाड़ DRDO में कार्यरत हैं और मां अध्यापिका हैं। साल 2022 में चेन्नई टीम ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और साल 2024 में उन्हें कप्तान बना दिया गया।
ऋतुराज लोगों की उम्मीद पर खरे उतरते हैं कि नहीं?
गौरतलब है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी चेन्नई से इस बार भी काफी उम्मीदे हैं, देखते हैं कि ऋतुराज लोगों की उम्मीद पर खरे उतरते हैं या नहीं, हालांकि टीम ने आगाज तो काफी अच्छा किया है देखते हैं कि अंजाम क्या होता है। बताते चलें कि ऋतुराज ने टीम इंडिया की ओर से श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया था।
-
IPL 2026: बेंगलुरु मेट्रो का RCB vs SRH मैच के लिए बढ़ाया गया टाइम, यात्रियों को मिल रही ये सुविधाएं -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications