IPL कमेंट्री के लिए क्या था इरफ़ान पठान का पैकेज? हटाये जाने पर कितने करोड़ की लगी चपत
Irfan Pathan: इरफ़ान पठान को इस बार आईपीएल कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और इसके पीछे वजह भी सामने आई। पठान की पर्सनल टिप्पणी से टीम इंडिया के कुछ सीनियर प्लेयर्स नाखुश थे और उन्होंने इसकी शिकायत बीसीसीआई से की, तो पठान को बाहर कर दिया गया।
वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल ने ही इस मामले का खुलासा किया था कि प्लेयर्स के खिलाफ एजेंडा के तहत काम करने की वजह से इरफ़ान पठान को कमेंट्री पैनल में शामिल नहीं किया गया। यह भी सामने आया कि पिछले दो साल से पठान ने कुछ प्लेयर्स को निशाना बनाया था।

आईपीएल कमेंट्री पैनल से बाहर किये जाने के तुरंत बाद इरफ़ान पठान अपने यूट्यूब चैनल पर आ गए और इसकी जानकारी इन्स्टाग्राम के जरिये दे दी। आईपीएल में दो महीनों का अनुबंध नहीं मिलने से उनको करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
दो महीने के इवेंट के लिए ही उनको बेहतरीन पैकेज मिलता था। जियोहॉटस्टार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। बीसीसीआई की कार्रवाई की वजह से पठान को बड़ी रकम से हाथ धोना पड़ा है। जियोहॉटस्टार के सूत्रों से वनइंडिया ने इस बारे में पता करने का प्रयास किया।
Irfan Pathan का पैकेज
सूत्र ने कहा कि मैच के हिसाब से पैसे नहीं मिलते हैं, यह ओवरऑल टूर्नामेंट के लिए एक पैकेज के रूप में मिलते हैं और कमेंट्री करने वाले प्लेयर के कद के मुताबिक़ अनुबंध मिलता है। इरफ़ान पठान को आईपीएल में अनुबंध मिलता, तो उनकी सैलरी 2 करोड़ 40 लाख रुपये हो सकती थी। हरभजन सिंह के लिए भी यही रेंज है। उनसे ऊपर कमाई करने वाले कई लोग हैं, वीरेंद्र सहवाग भी उनमें से एक हैं।
Irfan Pathan अब क्या करते हैं
इस अमाउंट में कमेंट्री के अलावा एक्सपर्ट ओपिनियन और फन गेम्स सब शामिल होते हैं। इस तरह इरफ़ान पठान को मोटी रकम कमेंट्री के जरिये मिलती थी लेकिन प्लेयर्स की आलोचना पर्सनल लेवल पर जाकर करने के खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। हालांकि अपने यूट्यूब चैनल पर वह अब तक तो संतुलित रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications