'IPL 2022 में बहुत खतरनाक बनने वाले हैं विराट', ग्लेन मैक्सवेल ने किया कोहली की कप्तानी पर बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने वाला है, जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। इस बीच आरसीबी की टीम ने नये सीजन के लिये अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को टीम की कमान सौंप दी है। पिछले सीजन विराट कोहली आरसीबी की टीम को संभाल रहे थे लेकिन भारतीय टीम को आगे ले जाने का इरादा रखते हुए उन्होंने पहली टी20 की कप्तानी छोड़ी और फिर आरसीबी की, हालांकि खराब विश्वकप कैंपेन के बाद विराट कोहली इस समय तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़ चुके हैं।

ऐसे में विराट कोहली आईपीएल 2022 में बतौर बल्लेबाज खेलते नजर आयेंगे और फैन्स को उम्मीद है कि इससे उनकी बल्लेबाजी में चल रहे संघर्ष में बदलाव आयेगा। विराट कोहली ने जब करियर का आगाज किया था तो वो बिना किसी हिचकिचाहट वाली एप्रोच के साथ खेलते नजर आते थे लेकिन कप्तानी के साथ ही उनकी एप्रोच में भी काफी बदलाव देखने को मिला है, खासतौर से पिछले कुछ महीनों में।
और पढ़ें: आईपीएल 2022 में पूरा हुआ बचपन का सपना, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर खुश हुए रोवमैन पोवेल

इस वजह से कोहली बनेंगे खतरनाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली के साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने आरसीबी के साथ अपने एक दशक से ज्यादा के साथ में कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2016 में आया था जब उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। इस सीजन कोहली ने 973 रन बनाये थे और 4 शतक भी लगाये थे। मैक्सवेल का मानना है कि बिना कप्तानी के दबाव के कोहली का बल्ला आग उगलेगा।
आरसीबी के पोडकास्ट में बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा,'वो जानता है कि वो कप्तानी को किसी और को सौंप रहा है, जिसको लेकर मुझे लगता है कि यह काफी बड़ी जिम्मेदारी होती है और उसके लिये बोझ बन रही थी। यह शायद कुछ ऐसा हो जो उसके प्रदर्शन में रुकावट बन रही और क्योंकि अब वो उसे रिलीज कर चुके हैं तो यह विपक्षी टीमों के लिये काफी खतरनाक हो सकता है।'

एक साल में बन गये हैं करीबी दोस्त
मैक्सवेल ने इस दौरान कोहली के बतौर विपक्षी और साथी खिलाड़ी के साथ रिश्ते को लेकर भी बात की और कहा कि जब वो अपने विपक्षी के खिलाफ खड़े होतें हो तो उस पर चढ़ जाते हैं, जबकि अपने साथी खिलाड़ियों के लिये यह व्यव्हार पूरी तरह से उलट है। मैक्सवेल ने कोहली के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं और एक दूसरे का साथ पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा,'मैंने पिछले सीजन एक चीज उनसे सीखी है, वो यह है कि वो अपनी भावनात्मक एप्रोच से मापे जाते हैं। उनके पास फैसला लेने की शानदार कला है। उन्होंने जिस तरह से मेरा स्वागत किया उसने मुझे हैरान कर दिया कि आज हम दोनों काफी करीबी दोस्त हैं। अब हम पहले से ज्यादा शांत तरीके से गेम के बारे में बात करते हैं और एक दूसरे को समझ सकते हैं। उनके खिलाफ खेलते हुए आपको उनका अतिउत्साही चेहरा देखने को मिलेगा लेकिन जब उनके साथ खेलेंगे तो आपको उनसे मैच के बारे में कुछ अच्छी बातें याद रखने को मिलेंगी।'

दूसरों की सोच पर हावी होते हैं कोहली
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम को आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 27 मार्च से आईपीएल के पहले चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ करना होगा। दोनों के बीच यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमें ग्रुप में शामिल की गई हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का नाम शामिल है।
मैक्सवेल ने आगे बात करते हुए कहा कि उनके लिये आने वाले बिना कप्तानी के बाहरी दबाव के खेलने की वजह से काफी रिलैक्स्ड और सुकून भरे रहने वाले होंगे, जिसमें वो अपने खेल का आनंद ले सकेंगे। मुझे लगता है कि जब उनके शुरुआती दिनों में मैं उनके खिलाफ खेला था तो वो तब काफी आक्रामक प्रतिस्पर्धी थे जो कि आप को कड़ी टक्कर देने में यकीन रखता है। वो अपने आपको दूसरों पर हावी करने के बारे में सोचता है और उन्हें अपनी उंगली पर नचाता है।
-
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications