IPL 2022 : धोनी 7 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने, जानिए बाकी 5 दिग्गज काैन हैं
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल सीजन 15 के 7वें मैच में लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के खिलाफ भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन इसके दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। धोनी ने पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनकी टीम हार गई थी। अब उन्होंने दूसरे मैच में महज 6 गेंदों में नाबाद 16 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके तो 1 छक्का शामिल रहा, जिसकी बदाैलत चेन्नई ने 7 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बना दिए।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : राॅबिन उथप्पा ने यूं ठोके 9 गेंदों में 38 रन, शेन वाॅटसन को छोड़ा पीछे

7 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने
धोनी टी20 क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे पहले 5 भारतीय 7 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। धोनी के नाम अभी टी20 फॉर्मेट में 349 मैचों में 7001 रन दर्ज हो गए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। उन्हें इस मुकाहले से पहले 7 हजार रन के लिए 15 रनों की और जरूरत थी जो उन्होंने आसानी से पूरे कर लिए।

कोहली हैं भारत की ओर से आगे
रोचक बात यह है कि अभी विराट कोहली भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली के नाम 10326 रन दर्ज हैं। इसके अलावा कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम टॉप पर है, जिन्होंने 14562 रन बनाए हैं।
7 हजार रन बना चुके भारतीय बल्लेबाज-
विराट कोहली - 10326
रोहित शर्मा - 9936
शिखर धवन - 8818
सुरेश रैना - 8654
रोबिन उथप्पा - 7070
एमएस धोनी - 7001

रंग में दिख रहे हैं धोनी
बता दें कि धोनी इस बार बताैर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल रहे हैं। कप्तानी रविंद्र जडेजा को साैंपी गई है। धोनी इस बार रंग में दिख रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन भी हो सकता है। धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए पहले मैच में महज 38 गेंदों में नाबाद 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का रहा था। उनकी इस पारी के दम पर ही टीम 131 रन बना सकी थी, जब एक समय चेन्नई के 5 विकेट 61 रनों पर गिर चुके थे। हालांकि चेन्नई यह मैच 6 विकेट से हार गई थी। वहीं अब दूसरे मैच में भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाए।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications