'जो सियानी घोष का सिर काटकर लाएगा उसे 1 करोड़ का इनाम दूंगा', कौन हैं प्रदीप दीक्षित? सरेआम किया ऐलान

Who is Dr Pradeep Dixit: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्‍होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सायोनी घोष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसा ऐलान किया है, जिस पर बवाल मच गया है।

डॉ प्रदीप दीक्षित ने TMC सांसद सयोनी घोष का सिर काटने वाले को ₹1 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। डॉ. दीक्षित के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया जमकर शेयर किया जा रहा है। आइए समझते हैं क्‍या है पूरा मामला और कौन हैं ये डॉ प्रदीप दीक्षित?

Who is Dr Pradeep Dixit

सयोनी घोष के विरोध में निकाली जा रही 3100 किमी की पदयात्रा

दरअसल, यह पूरा विवाद TMC सांसद सयोनी घोष के भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट से पनपा। इसी के विरोध में, बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में हिंदू संगठन 3100 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप दीक्षित ने यह बयान दिया था।

क्‍या बोले डॉ. प्रदीप दीक्षित?

डॉ प्रदीप दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा, "मैं प्रतिदिन एक घंटा भगवान शिव की पूजा करता हूं। TMC सांसद सियानी घोष का कथित कृत्य मेरे मन को बहुत व्यथित कर रहा था। जो भी व्यक्ति सियानी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे ₹1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डॉ. प्रदीप दीक्षित के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। विपक्षी दल इसे लेकर भाजपा व हिंदू संगठनों को घेर रहे हैं, जबकि समर्थक इसे 'क्रिया की प्रतिक्रिया' कह रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन या पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कौन हैं डॉ प्रदीप दीक्षित?

Dr. Pradeep Dixit उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हैं। Sikandrabad दिल्ली-NCR क्षेत्र के निकट स्थित बुलंदशहर जिले का प्रमुख नगर है। ये पेशे से डॉक्टर हैं और सिकंदराबाद में Dikshit Hospital में जनरल फिजिशियन बताए जा रहे हैं। डॉक्‍टरी करने के साथ प्रदीप दीक्षित स्थानीय राजनीति और नगर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। सिकंदराबाद में नगर प्रशासन, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

सयानी घोष कौन हैं? क्‍यों भड़के

TMC सांसद सायनी घोष बंगाली एक्‍ट्रेस भी हैं। बंगाल चुनाव से पहले और चुनाव प्रचार के दौरान और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों में रही हैं।

  • 2021 में उन पर सोशल मीडिया पर धार्मिक प्रतीकों/देवताओं से जुड़ी पोस्ट को लेकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। इस मामले में बीजेपी नेताओं ने शिकायत और आलोचना की थी।
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तीखे पलटवार किए हैं, जिससे कई बार राजनीतिक विवाद बढ़ा है।
  • हाल ही में उनके कुछ भाषणों और टिप्पणियों को लेकर भी बीजेपी ने सिख/पंजाबी समुदाय के अपमान का आरोप लगाया है।
  • चुनाव प्रचार के दौरान उनके गानों, भाषण शैली और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर भी बहस होती रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+