IPL 2022 : राॅबिन उथप्पा ने यूं ठोके 9 गेंदों में 38 रन, शेन वाॅटसन को छोड़ा पीछे

uthappa
Photo Credit:

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर राॅबिन उथप्पा का लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स का कहर देखने को मिला। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उथप्पा ने धमाकेदार खेल दिखाकर चेन्नई को पाॅवरप्ले में बड़ा स्कोर बनाने में भूमिका निभाई। रुतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन फिर उथप्पा ने इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक ठोका, साथ ही शेन वाॅटसन को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- 'ऋषभ पंत दिल्ली को पहला खिताब दिलाएगा', 24 साल के क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

उथप्पा ने महज 25 गेंदों में गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उनसे पहले राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इसी सीजन में 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उथप्पा की पारी में 8 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। कुल मिलाकर उन्होंने बाउंड्री के जरिए 9 गेदों में ही 38 रन बटोर लिए। उथप्पा ने चारों तरफ शानदार शाॅट खेले, लेकिन वह 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्वोई के हाथों बोल्ड हो गए। वह 27 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लाैटे।

IPL 2022
Photo Credit:

वाॅटसन को छोड़ा पीछे
इस अर्धशतक के साथ उथप्पा ने वाॅटसन को आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। उथप्पा ने 195 मैचों में 26 अर्धशतक लगा लिए हैं। वहीं वाॅटसन ने 145 मैचों में 25 अर्धशतक लगाए हैं। अब उथप्पा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के वालों की सूची में 11वें स्थान पर आ गए हैं। फिलहाल पहले स्थान पर डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 54 अर्धशतक लगाए हैं।

बता दें कि उथप्पा साल 2008 से ही लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले 195 मैचों में 28.07 की एवरेज से 4800 रन बना लिए हैं। उथप्पा चेन्नई टीम से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान राॅयल्स, पुणे वाॅरियर्स, मुंबई इंडियंस व कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+