CSK और RR के 12-12 अंक, +0.027 का रन रेट, फिर भी रैंकिंग में क्यों है अंतर? इस नियम से चेन्नई को हुआ फायदा!

IPL 2026 CSK vs RR: आईपीएल 2026 का लीग चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सभी टीमों के पास अब सिर्फ एक या दो मैच बचे हैं, लेकिन टूर्नामेंट के इतिहास में शायद पहली बार प्लेऑफ (टॉप-4) की जंग इतनी रोमांचक और उलझी हुई नजर आ रही है। अंक तालिका में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टॉप पर है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर काबिज हैं।

चेन्नई और राजस्थान की हालत एक जैसी (IPL 2026 CSK vs RR)

असल रोमांच और सस्पेंस टॉप चार के बाहर यानी पांचवें और छठे पायदान पर बना हुआ है। पांचवें स्थान पर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है, जबकि छठे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) मौजूद है। इन दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति ने क्रिकेट फैंस और विश्लेषकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि दोनों के आंकड़े बिल्कुल एक जैसे हैं, फिर भी रैंकिंग में अंतर है।

CSK 1

सब कुछ बराबर, फिर क्यों पिछड़ी राजस्थान?

आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 12 मैचों में से 6 जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 6 में हार मिली है। दोनों टीमों के अंक (12-12) बराबर हैं और स्क्रीन पर दोनों का नेट रन रेट (NRR) भी +0.027 ही दिखाई दे रहा है। इस समानता के बावजूद चेन्नई पांचवें और राजस्थान छठे स्थान पर क्यों है?

इस वजह से चेन्नई है आगे

इसकी वजह जानने के लिए हमें दशमलव के आगे के गणित को समझना होगा। दरअसल, ब्रॉडकास्ट स्क्रीन और सामान्य पॉइंट्स टेबल पर नेट रन रेट को केवल तीन डेसिमल (दशमलव के तीन अंकों) तक ही राउंड ऑफ करके दिखाया जाता है।

लेकिन जब मुकाबला बिल्कुल बराबरी का हो तो बीसीसीआई दशमलव के कई अंकों आगे तक की गणना करता है। इस बारीक गणना के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स का वास्तविक नेट रन रेट 0.02670848420776258 है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट 0.0270247695415129 है। यानी दशमलव के चौथे अंक पर चेन्नई का रन रेट राजस्थान से सूक्ष्म अंतर से बेहतर है, और इसी मामूली फासले ने सीएसके को अंक तालिका में ऊपर रखा है।

इस तकनीकी फेर में पिछड़ने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आगे की राह बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। लगातार तीन मैच हार चुकी राजस्थान की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

उद्घाटन सीजन की चैंपियन रही राजस्थान भले ही लगातार हार से दबाव में हो, लेकिन वह अब भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। यदि उन्हें अंतिम चार में जगह बनानी है, तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+