IPL 2026 Playoffs Ticket Sale: आ गई प्लेऑफ टिकटों की डेट्स! इस दिन शुरू होगी सेल, कितनी होगी कीमत?
IPL 2026 Playoffs Ticket Sale: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को टाटा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बार बीसीसीआई ने इस रोमांचक नॉकआउट चरण के लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो (District by Zomato) को अपना ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया है।
कब शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले (IPL 2026 Playoffs Ticket Sale)
प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेंगे। टिकटों की बिक्री दो अलग-अलग चरणों में की जाएगी, जिसमें रूपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड धारकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। बीसीसीआई के नए शेड्यूल के मुताबिक रूपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले फैंस को आम जनता से 24 घंटे पहले टिकट बुक करने का विशेष मौका मिलेगा।

फैंस के लिए टिकट विंडो इस दिन खुलेगी
क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों के लिए रूपे कार्ड धारकों की बुकिंग विंडो 20 मई, 2026 को खुलेगी। वहीं क्वालीफायर-2 और फाइनल: इन बड़े मुकाबलों के लिए रूपे कार्ड यूजर्स 22 मई, 2026 से अपनी सीट बुक कर सकेंगे। जिन फैंस के पास रूपे क्रेडिट कार्ड नहीं है, उनके लिए पहले चरण (Phase 1) की ओपन सेल अलग तारीखों से लाइव होगी।
कहां होंगे प्लेऑफ के मुकाबले?
क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले के लिए आम जनता के लिए टिकट बिक्री 21 मई, 2026 से शुरू होगी। वहीं क्वालीफायर 2 और फाइनल मैच जैसे नॉकआउट मैचों के लिए सामान्य बुकिंग विंडो 23 मई, 2026 से खोली जाएगी। इस साल आईपीएल प्लेऑफ के मैच तीन अलग-अलग शहरों के विश्वस्तरीय स्टेडियमों में आयोजित किए जा रहे हैं।
क्या हो सकती है टिकटों की कीमत?
फैंस की जेब पर पड़ने वाले असर की बात करें तो प्लेऑफ और फाइनल मैचों के टिकटों की कीमत आम लीग मैचों की तुलना में थोड़ी अधिक रखी जाती है। सूत्रों और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होने वाले क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए शुरुआती (स्टूडेंट या जनरल स्टैंड्स) टिकटों की कीमत 800 से 1,500 के बीच रहने की उम्मीद है।
वहीं, प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स की कीमत 5,000 से 25,000 रुपये तक जा सकती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले ग्रैंड फाइनल की शुरुआती टिकट खिड़की 1,000 से 2,000 के बीच खुल सकती है, जबकि इसके वीआईपी और कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकटों की कीमत 35,000 या उससे अधिक तक होने का अनुमान है।
कब और कहां होंगे मुकाबले
क्वालीफायर 1 (26 मई): एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला।
एलिमिनेटर (27 मई): नया पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
क्वालीफायर 2 (29 मई): नया पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
ग्रैंड फाइनल (31 मई): नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
यहां से खरीदें टिकट
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट: www.iplt20.com
ऑफिशियल टिकटिंग प्लेटफॉर्म: www.district.in/IPL















Click it and Unblock the Notifications