IND Vs SL: कुलदीप यादव ने अंपायर की बढ़ाई मुश्किलें, बीच मैदान किया कुछ ऐसा कि...
India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत के लिए एक बार फिर कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की।

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का जबरदस्त फायदा उठाते हुए टीम के लिए तीन अहम विकेट झटकने का काम किया। कुलदीप यादव की दमदार प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट फैंस भी बेहद खुश हैं। वह लगातार कुलदीप के लिए सोशल मीडिया पर दिल की बात लिख रहे हैं।
कुलदीप यादव ने झटके तीन विकेट
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की। कुलदीप ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कुसल मेंडिस, चरिथ असलंगा और श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका जैसे बड़े बल्लेबाजों को कुलदीप ने आउट कर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया। इस दौरान कुलदीप ने एक शानदार रिकॉर्ड भी बनाया।
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले भारत के वो 10वें स्पिनर बने। कुलदीप वनडे क्रिकेट में 122 विकेट, टी-20 इंटरेशनल में 44 और टेस्ट में 34 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप यादव इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी 8 विकेट झटके थे। लेकिन अगले मैच में उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा था। जिसके बाद कप्तान और कोच के इस फैसले की जमकर आलोचना भी की गई थी।
कुलदीप ने किया अंपायर को कंफ्यूज
कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर चरित असलांका का बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें वापस पवेलियन की तरफ भेजने का काम किया। लेकिन कुलदीप ने जिस तरीके से कैच पकड़ा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कुलदीप की गेंद को असलांका ने बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश की, जिसे पिच के बीच में आकर कुलदीप ने शानदार अंदाज में पकड़ लिया। कुलदीप ने अंपायर के ठीक सामने आकर इस कैच को पकड़ा जिस कारण मैदानी अंपायर भी कंफ्यूज हो गए। अंपायर ने झुकते हुए कुलदीप के कैच को वेरीफाई कर बल्लेबाज को आउट करार दिया।
दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
भारतीय टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक।
श्रीलंका- कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, चारित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, नुवानिदु फर्नांडो, दुसान शनाका, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलेज, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता।












Click it and Unblock the Notifications