'अगर चुना गया भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान..', इस सवाल पर जानें क्या बोले जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद अब केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के लिये भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार मिलने के बाद विराट कोहली ने अपनी टेस्ट प्रारूप की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद टेस्ट टीम के नये कप्तान के नामों को लेकर चर्चा जारी है। इस फेहरिस्त में रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के नामों पर कयास लगायी जा रही है, जिन्हें टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
इसी को लेकर जब सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह से अगला टेस्ट कप्तान बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मेरे लिये सम्मान की बात होगी अगर मुझे भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है। जसप्रीत बुमराह ने आगे बात करते हुए कहा कि टीम में हमेशा ही अपना हर तरीके से योगदान देना चाहते हैं, फिर चाहे कोई भी पोस्ट क्यों न हो।
और पढ़ें: 6 सबसे बड़े विवाद जिन्होंने कप्तान कोहली के करियर में बटोरी सुर्खियां
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बुमराह ने कहा,'मेरे लिये मैं हमेशा ही अपनी टीम के लिये किसी भी तरह से योगदान देने के लिये तैयार रहता हूं, फिर वो चाहे किसी पॉजिशन की जिम्मेदारी हो या फिर किसी और तरीके से। अगर मुझे यह मौका दिया जाता है तो यह मेरे लिये सम्मान की बात होगी और अगर नहीं मिलती है तो भी मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। मेरा ध्यान हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने पर ही रहेगा।'
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद खबरें आयी थी कि चयनकर्ताओं ने इस पॉजिशन के लिये रोहित और राहुल के साथ मुलाकात की है। सीमित ओवर्स प्रारूप में विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया है जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका अदा कर रहे हैं, हालांकि चोट की वजह से जब रोहित साउथ अफ्रीका दौरे का हिस्सा नहीं बन सके तो राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के दौरान दूसरे मैच में भी जब विराट कोहली को पीठ में खिंचाव के चलते बाहर बैठना पड़ा तो केएल राहुल और बुमराह की जोड़ी ने ही टीम के लीडरशिप विभाग की जिम्मेदारी संभाली और अब वनडे सीरीज में भी नेतृत्व करते हुए टीम को जीत दिलाने पर नजरें होंगी।
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के नेतृत्व में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और मौजूदा समय में दुनिया के सबसे महान गेंदबाजों में शुमार हैं। कोहली के कप्तानी छोड़ने पर भी बुमराह ने बात की और कहा कि इससे टीम में ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि हम सभी एक यूनिट के रूप में काफी नजदीक हैं और कप्तान कोई भी हो, हम सभी उनका समर्थन करते हैं। कोहली मैदान पर एक अलग ऊर्जा लेकर आते हैं, ऐसे में वो हमारे लिये हमेशा कप्तान रहेंगे जिसकी ओर हम हमेशा देखते रहेंगे।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम?












Click it and Unblock the Notifications