Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

6 सबसे बड़े विवाद जिन्होंने कप्तान कोहली के करियर में बटोरी सुर्खियां

IND vs SA
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। क्रिकेट के मौजूदा दौर में विराट कोहली वो नाम है जिसने खेल जगत को अपने टैलेंट के बल पर पूरी तरह से बदल दिया और वो भारतीय क्रिकेट के बादशाह बनकर उभरे हैं। क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है लेकिन जब बात खुद को एक्सप्रेस करने की हो तो कोहली कभी भी जेंटल नहीं रहे हैं, फिर वो चाहे बल्ले से हो या फिर मैदान पर उन्हें उकसाने वाले लोगों से। शनिवार को विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी के अपने फैसले का ऐलान किया तो इसी के साथ ही उनके 7 साल पहले शुरू हुए कप्तानी का करियर भी समाप्त हो गया। कोहली ने कप्तानी को अलविदा करते हुए कहा कि हर चीज को कभी न कभी रुकना होता है और मेरे लिये यह भारतीय टीम के टेस्ट कप्तानी से रुकने का वक्त आ गया है।

और पढ़ें: 'कप्तानी पर खतरा मंडराते ही भाग खड़े होते हैं विराट', संजय मांजरेकर ने कोहली पर दिया विवादित बयान

विराट कोहली के इस फैसले ने दुनिया भर के खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया क्योंकि यह सभी जानते हैं कि किंग कोहली को क्रिकेट में अगर कोई प्रारूप सबसे ज्यादा पसंद है तो वो है टेस्ट क्रिकेट, साल 2018 में उन्होंने खुद यह बात करते हुए कहा था कि जब भी मैं टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं तो जो आत्म-संतुष्टि होती है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। साल 2014 में जब उन्होंने टीम की कमान संभाली थी तो भारतीय टेस्ट क्रिकेट संघर्ष कर रहा था, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया और 2016 में टेस्ट की नंबर 1 टीम बन गई। अब जब भारतीय टीम के कप्तान ने लीडरशिप से इस्तीफा दिया है तब भी भारतीय टीम पहले ही पायदान पर है। भारत ने इस दौरान लगातार 42 महीनों तक पहले स्थान पर कब्जा जमाये रखा।

और पढ़ें: जब धोनी के साथ अनुष्का ने उड़ाया थो कोहली की बढ़ती उम्र का मजाक, कप्तानी छोड़ने पर लिखा इमोशनल मैसेज

कोहली की कप्तानी में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की जिसमें पहली बार श्रीलंका को उसके घर में क्लीन स्वीप करना, वेस्टइंडीज का उसके घर में सूपड़ा साफ करना और ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराना शामिल रहा। हालांकि जैसे हर सफर में चीजें आसान नहीं रहती ठीक वैसे ही कोहली के लिये भी सब आसान नहीं था। कोहली को भी अपने सफर के दौरान कई विवादों का सामना करना पड़ा। आज हम उनके करियर से जुड़े 6 ऐसे ही सबसे बड़े विवाद पर चर्चा करेंगे-

कोहली बनाम कुंबले विवाद

कोहली बनाम कुंबले विवाद

सबसे पहले हम उस विवाद की बात करते हैं जिसने पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर चल रही घटनाओं को मीडिया में लाकर खड़ा कर दिया। साल 2016 में जब अनिल कुंबले को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया तो सभी को लगा कि उनका शांत रवैया कोहली के आक्रामक नेचर के साथ अच्छे से मेल खायेगा और भारतीय क्रिकेट को नई ऊचाइंयों पर ले जायेगा। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं बल्कि दोनों के नेचर में जो अंतर था, उसने विवाद को जन्म दिया। नतीजन कुंबले ने अपना कार्यकाल पूरा होने के 2 महीने पहले ही कोच के पद से इस्तीफा दे दिया और अपने लेटर में कोहली का नाम लिखते हुए बताया कि वो अपनी एप्रोच में बदलाव नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वो अपनी स्टाइल को लेकर रिजर्व रहते हैं।

टिम पेन के साथ हुई जुबानी जंग

टिम पेन के साथ हुई जुबानी जंग

साल 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक जीत मिली। यह जीत भारत के लिये कई मायनों में खास रही लेकिन इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ जुबानी जंग भी देखने को मिली जो की चर्चा का विषय बनी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच जुबानी जंग देखने को मिली और विवाद खड़ा हुआ। टिम पेन के अनुसार दूसरे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली जानबूझकर इस तरह से जश्न मना रहे थे जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उकसाने का काम कर रहा था। यही वजह रही कि कंगारू प्लेयर्स ने स्लेजिंग और बैंटर का उसी तरीके से दिया। यह इस सीरीज में वो लम्हा रहा जिसने ऑस्ट्रेलियाई दौरे को एक नये स्तर पर पहुंचा दिया।

जब कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कहा सीरियल ऑफेंडर

जब कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कहा सीरियल ऑफेंडर

2016-17 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आयी थी तब कंगारू टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथ में थी। दूसरे मैच के दौरान जब उमेश यादव ने स्टीव स्मिथ को एलबीडब्लयू किया तो कंगारू खिलाड़ी ने डीआरएस का सहारा लिया, भले ही स्मिथ को मैदान के बाहर ही जाना पड़ा लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से खुश नजर नहीं आये। मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने इस लम्हे को ब्रेन फेड (दिमाग जमा देने वाला) बताया, हालांकि कोहली को यह पसंद नहीं आया और जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ मैदान से ही नहीं ड्रेसिंग रूम से भी खेल रही थी और वो अपने हर फैसले के लिये लगातार ड्रेसिंग रूम की तरफ देख रहे थे, अगर कोई चीज लगातार 3 दिन तक चले तो मुझे नहीं लगता कि वो ब्रेन फेड है। कोहली ने इसको लेकर यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरियल ऑफेंडर हैं और उन्हें बार-बार गलतियां करना पसंद है।

जब ट्रोलर को कोहली ने किया ट्रोल, कहा- छोड़ दो भारत

जब ट्रोलर को कोहली ने किया ट्रोल, कहा- छोड़ दो भारत

साल 2018 में एक क्रिकेट फैन ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को एक मैसेज भेजा जिसमें उसने लिखा कि मुझे इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का क्रिकेट देखना ज्यादा पसंद है, इन भारतीय बल्लेबाजों की तुलना में। इस मैसेज में कोहली की तारीफ नहीं थी लेकिन कप्तान कोहली को इस फैन के चुने हुए शब्द पसंद नहीं आये जिसमें उसने इन भारतीयों का इस्तेमाल किया था।

कोहली ने जवाब में लिखा,'मुझे नहीं लगता कि तुम्हे भारत में रहना चाहिये, जाइये कहीं और जाकर बस जाइये। आप हमारे देश में रहते हुए दूसरे देश से प्यार करते हो। मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि मैं तुम्हें पसंद नहीं लेकिन मुझे नहीं लगता कि दूसरे देशों को पसंद करते हुए तुम्हें हमारे देश में रहना चाहिये। अपनी प्राथमिकता सही कीजिये।'

गौरतलब है कि कोहली के इस संदेश का गलत मतलब निकाला गया जिसके चलते उन्हें बाद में स्पष्टीकरण देना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि ट्रोलिंग मेरे लिये थी। मुझे ट्रोल होने में कोई दिक्कत नहीं है, मैंने उस मैसेज में इन भारतीय शब्दों के इस्तमाल पर आपत्ति जताई है। मेरी तरफ से सभी को चुनने का अधिकार है लेकिन देश का अपमान करने का नहीं। त्योहारी सीजन का आनंद लीजिये। सभी को प्यार।

जब एंडरसन को कहा कि बूढापे में सिर्फ बक-बक ही कर सकते हो

जब एंडरसन को कहा कि बूढापे में सिर्फ बक-बक ही कर सकते हो

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2021 में टेस्ट चैम्पियनशिप की हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना शुरू किया, जहां पर उनकी बहस इंग्लिश टीम के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ हो गई। लॉर्डस में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जेम्स एंडरसन 17वां ओवर कर रहे थे, इस दौरान वह पिच पर दौड़ते नजर आ रहे थे। इसको लेकर कोहली ने अंपायर को एप्रोच किया और एंडरसन की रिपोर्ट की, िजसको लेकर एंडरसन से कहा-सुनी हो गई। कोहली ने इस दौरान कहा कि तुम मुझसे फिर से बकवास कर रहे हो, यह तुम्हारे घर का आंगन नहीं है, जिसके जवाब में एंडरसन ने कुछ कहा जो स्टंप माइक रिकॉर्ड नहीं हो सका, हालांकि बाद में कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि बक-बक-बक, जब आप बूढ़े हो जाते हो तो यही कर सकते हो।

स्टंप माइक पर जाकर कैमरा टीम को लताड़ा

स्टंप माइक पर जाकर कैमरा टीम को लताड़ा

विराट कोहली के कप्तानी करियर का आखिरी विवाद हाल ही में खत्म हुई साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में आया जिसके तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन डीन एल्गर का विकेट हैरान करने वाला रहा। चौथी पारी के 21वें ओवर में अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर जाकर लगी और अपील होने पर मैदानी अंपायर मैरियस एरेसमस ने उन्हें आउट भी करार दिया लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप को मिस करती नजर आयी और उन्हें निर्णय बदलना पड़ा। बॉल ट्रैकिंग में जो दृश्य देखने को मिले उस पर किसी को भी यकीन नहीं हो सका और कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी गुस्से में नजर आये। इस दौरान कोहली ने स्टंप माइक पर जाकर सुपरस्पोर्ट की कैमरा टीम और ब्रॉडकास्टर को लताड़ने का काम किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+