'जून से टीम में रखा था और अब डेब्यू कराया है,' राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग XI में लाने के बाद ट्विटर पर जनसैलाब
भारतीय टीम में अंततः राहुल त्रिपाठी का डेब्यू हो गया। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में दूसरे टी20 मैच के दौरान ऐसा देखने को मिला। फैन्स उनको लेकर काफी खुश हैं।

IND vs SL 2nd T20I, Rahul Tripathi Debut (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ पुणे में टी20 मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखे गए। पिछले मैच में चोट के कारण सीरीज से बाहर होने वाले संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को जगह मिली। त्रिपाठी इस मैच से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। काफी इन्तजार करने के बाद राहुल त्रिपाठी को अंततः टीम इंडिया से खेलने का मौका मिल गया। पिछले मैच में जब वह बाहर थे तो ट्विटर पर फैन्स ने हंगामा कर दिया था और उनको टीम में शामिल करने की मांग की थी। (Photo: BCCI/Twitter)
राहुल त्रिपाठी के अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है। उनको हर्षल पटेल की जगह लाया गया है। हर्षल पटेल पिछले मैच में काफी महंगे रहे थे। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राहुल त्रिपाठी को टीम में शामिल करने पर उनके फैन्स ट्विटर पर काफी खुश दिखे।
त्रिपाठी को टीम और कोच की मौजूदगी में बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने डेब्यू कैप प्रदान की। इस दौरान सभी खिलाड़ी और खुद त्रिपाठी काफी खुश दिखाए दिए। पांड्या ने टॉस के बाद कहा कि विकेट अच्छा दिख रहा है और दूसरी पारी में भी नहीं बदलेगा इसलिए हम गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में जिस तरह से हमने स्कोर डिफेंड किया, उसकी ख़ुशी है। श्रीलंका के कप्तान शनाका ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि पहले बैटिंग करना सही है और हम बैटिंग का फैसला लेते।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में ये खिलाड़ी शामिल हैं
Recommended Video
भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications