Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG 3rd T20 : देविशा शेट्टी के डांस पर मोहित हो गए थे सूर्यकुमार यादव, बीवी को मानते हैं अपनी शक्ति

नई दिल्ली, 11 जुलाई। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में भले ही भारत को 17 रनों की हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने जो शतकीय पारी खेली, वो बेहतरीन है। अपने खेल से लोगों का दिल जीतने वाले सूर्यकुमार यादव इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

 भारत का एबी डिविलियर्स

भारत का एबी डिविलियर्स

आपको बता दें कि लोग सूर्यकुमार यादव को भारत का एबी डिविलियर्स कहते हैं और इनकी खेल की खूबी ये है कि ये मैदान के चारों ओर शॉटस लगाने का दम रखते हैं। इनके शाट्स को लोग अतरंगी भी कहते हैं क्योंकि वो कभी-कभी आपको हैरान कर देते हैं।

दिल से काफी रोमांटिक हैं सूर्यकुमार

दिल से काफी रोमांटिक हैं सूर्यकुमार

आपको बता दें कि अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी और मैदान पर काफी एग्रेसिव नजर आने वाले सूर्यकुमार दिल से काफी रोमांटिक हैं। उन्होंने अपने कॉलेज की दोस्त देविशा शेट्टी से शादी की है।

सूर्यकुमार और देविशा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे

मालूम हो कि सूर्यकुमार और देविशा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। क्रिकेट की वजह से सूर्यकुमार यादव कॉलेज में काफी फेमस थे, देविशा भी उनकी बैटिंग की फैन थीं। एक बार किसी कॉलेज प्रोग्राम में देविशा ने डांस की प्रस्तुति दी थी, उस डांस को देखने के बाद सूर्यकुमार ऐसे लट्टू हुए कि बस उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देविशा के नाम करने की सोच ली।

 देविशा साउथ इंडियन हैं

देविशा साउथ इंडियन हैं

देविशा भी उन्हें पसंद करती थीं और धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे संग टाइम बिताना शुरू कर दिया और एक दिन साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया। देविशा साउथ इंडियन हैं जबकि सूर्य मूल रूप से उत्तर भारतीय हैं, ऐसे में दक्षिण-उत्तर का मेल होना थोड़ा मुश्किल था लेकिन दोनों के परिवारवालों ने दोनों के रिश्तों को हरी झंडी दे दी और फिर करीब पांच साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 को शादी कर ली।

मेरी पत्नी है मेरी शक्ति: सूर्यकुमार यादव

मेरी पत्नी है मेरी शक्ति: सूर्यकुमार यादव

देविशा एक डांस कोच हैं और साथ ही वो समाज सेविका के रूप में भी काम करती हैं। अपनी पत्नी को अपनी शक्ति मानने वाले सूर्यकुमार यादव को अच्छा खेलने के बावजूद टीम इंडिया में शामिल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वो वक्त काफी संघर्षपूर्ण था लेकिन देविशा पूरे धैर्य के साथ अपने पति के साथ खड़ी रहीं और उनका मनोबल गिरने नहीं दिया, इस बात का खुलासा खुद सूर्य ने ही एक इंटरव्यू में किया था।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं दोनों

आपको बता दें कि सूर्य और देविशा दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और लोग इनकी जोड़ी को खासा पसंद करते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेला था

श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेला था

आपको बता दें कि आज टीम इंडिया के विनर खिलाड़ी कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे डेब्यू किया था और 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला t20 मैच खेला था।

सूर्य ने 55 गेंद में 117 रनों की पारी खेली

गौरतलब है कि रविवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंडिया निर्धारित ओवर में केवल 198 रन ही बना पाई। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 55 गेंद में 117 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+