'मुझे दुःख है कि शुभमन गिल को टीम में नहीं लिया गया,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी का छलका दर्द

बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में शुभमन गिल को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था, वसीम जाफर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Shubman Gill

Wasim Jaffer on Shubman Gill: शुभमन गिल का वनडे में करियर अभी छोटा है लेकिन प्रभावशाली रहा है। वह 15 मैचों में एक शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। टीम में बड़े नामों के कारण उनको उतना मौका नहीं मिला है। न्यूजीलैंड दौरे पर वह शानदार खेल दिखाने में सफल रहे थे। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इशान किशन ने तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ा था, इसे लेकर वसीम जाफर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि इशान किशन की पारी से गिल के लिए जगह बनाना और मुश्किल होगा।

शुभमन गिल से इशान किशन अब आगे

शुभमन गिल से इशान किशन अब आगे

जाफर का कहना है कि दोहरा शतक जड़ने के बाद इशान किशन ने खुद को शुभमन गिल से आगे कर लिया है। इस पारी से पहले गिल आगे थे लेकिन मैं उनके लिए थोड़ा दुखी हूँ। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद वह नम्बर तीन पर थे लेकिन अब यहां इशान किशन आ गए हैं और गिल चौथे नम्बर पर चले गए हैं। गिल ने कुछ भी गलत नहीं किया लेकिन वह टीम में क्यों नहीं है।

शुभमन गिल ने अच्छा किया है

शुभमन गिल ने अच्छा किया है

जाफर ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर गिल ने अच्छा काम किया था। ऐसा भी होते देखा है कि खिलाड़ी टीम से बाहर रहने के बाद पूरी तरह से ड्रॉप हो जाता है। टीम इंडिया का तीसरा और चौथा ओपनर कौन होगा। धवन की सीरीज खराब रही है, वह क्या करेंगे? धवन का रिकॉर्ड देखते हुए उनको वापस टीम में शामिल किया जाएगा। सलामी बल्लेबाजी में भारत के लिए नम्बर तीन और चार पर कौन खेलेगा। यह एक बड़ा सवाल होगा।

इशान किशन ने उठाया फायदा

इशान किशन ने उठाया फायदा

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम मैच में रोहित शर्मा की चोट के कारण इशान किशन को ओपन करने का मौका मिला था। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जमा दिया। इशान किशन ने 131 गेंदों में 210 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 227 रनों के बड़े अंतर से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+