जडेजा का बड़ा बयान, बोले- अगर मुझे टीम चुननी होती तो Virat Kohli मेरी टीम में न होते

टीम के जीत में हर एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से फ्लॉप नजर आए।

नई दिल्ली, 10 जुलाई: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। शनिवार को एजबेस्टन में दूसरा टी20 मैच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 49 रन के बड़े अंतर से जीता। टीम के जीत में हर एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर से फ्लॉप नजर आए। कोहली 3 गेंदों में 1 रन बनाकर अपना पहला मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर आउट हुए। कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नहीं दूंगा विराट को टीम में जगह

नहीं दूंगा विराट को टीम में जगह

अजय जडेजा अपने एक बयान में कहा कि अगर उन्हें भारत की टी20 टीम चुननी होगी, तो वह विराट कोहली को उसमें जगह नहीं देंगे। जडेजा के मुताबिक, भारत को तय करना होगा कि विराट कोहली T20I टीम के आक्रामक रवैए में फिट बैठते हैं या नहीं? अजय जडेजा से पहले कपिल देव और आकाश चोपड़ा भी कोहली का आक्रामक रवैए पर सवाल उठा चुके हैं।

स्पेशल प्लेयर है विराट कोहली

स्पेशल प्लेयर है विराट कोहली

सोनी नेटवर्क पर अजय जडेजा ने कहा- "विराट कोहली एक स्पेशल प्लेयर हैं। अगर विराट कोहली नहीं होते तो शायद वह टेस्ट क्रिकेट भी नहीं खेलते। आप नंबरों को देखें और कहें 'ओह, पिछले 8, 10 मैचों में, उन्होंने शतक नहीं बनाया है', लेकिन आप उन्हें सिर्फ इसलिए नहीं ड्रॉप करेंगे, क्योंकि उन्होंने शतक नहीं बनाया है। अतीत में उन्होंने जो किया है, उसके कारण आप उन्हें बाहर नहीं रख सकते।"

मेरी टीम में नहीं मिलेगी कोई जगह

मेरी टीम में नहीं मिलेगी कोई जगह

अजय जडेजा ने कारण देते हुए बताया कि वह क्यों विराट कोहली को अपनी टी20 टीम में शामिल नहीं करेंगे। पूर्व खिलाड़ी के अनुसार, "विराट एक ऑप्शन हैं, जिन्हें आप टीम में चाहेंगे। हालांकि, यह पुराना जमाना नहीं है जब कोहली और रोहित टॉप पर बैटिंग करेंगे और आपके पास धोनी जैसे खिलाड़ी होंगे जहां उन्हें अंतिम 4 ओवरों में 60 रन मिलेंगे। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे खिलाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि आपके पास एक ऑप्शन है और इसे बनाना कठिन है। अगर मुझे टी20 टीम चुननी होती तो शायद विराट वहां नहीं होते।"

हुड्डा का जगह मिला था मौका

हुड्डा का जगह मिला था मौका

एजबेस्टन टी20 में शानदार फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) की जगह विराट कोहली को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया। आयरलैंड के खिलाफ हुड्डा ने शतकीय पारी खेली थी। जबकि इंग्लैंड सीरीज से पहले दोनों वार्म-अप मैचों में भी बढ़िया लय में नजर आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने 17 गेंदों पर 33 रन का योगदान दिया था। हालांकि, कोहली मिले मौके का फायदा न उठा सके और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित के हाथ में सब कुछ

रोहित के हाथ में सब कुछ

इस पर अजय जडेजा ने कहा, "आपको दिखाया गया है कि उसी खेल को खेलने का एक और तरीका है। आप अभी भी 180 से 200 के आसपास स्कोर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि खेल बदल गया है, लेकिन आपके पास एक विकल्प है कि आप कैसे खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा वह फैसला ले रहे होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जो कोई भी टीम का नेतृत्व कर रहा है उसके पास केवल दो ऑप्शन हैं। मैं इसे वैसे ही देखता हूं। या तो आप जिस तरह से खेल रहे हैं उसी पर टिके रहें, युवाओं को अवसर दें या फिर आप अपनी पुरानी टीम में वापस चले जाएं, जो नए खिलाड़ियों को मौका देने से पहले आपकी टीम थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+