Test Rankings: टेस्ट क्रिकेट के नए धमाके ट्रेविस हेड को मिली करियर की बेस्ट रैंकिंग, स्मिथ, लाबुशेन को पछाड़ा

ICC Test Rankings: एशेज सीरीज 2023 (Ashes 2023) के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के द्वारा ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देने के बाद आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में काफी बदलाव देखने के लिए मिले हैं।

मिडिल ऑर्डर के धमाकेदार बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपने करियर की सबसे ऊंची टेस्ट रैंकिंग को हासिल करते हुए नंबर दो पर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ को खिसका दिया है और अब वे केवल न्यूजीलैंड के सुपरस्टार केन विलियमसन से पीछे हैं।

ICC Test Rankings

2021 में टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त वापसी करने के बाद से यह खिलाड़ी लगातार रन उगल रहा है, वह भी बहुत तेज स्ट्राइक रेट के साथ। एशेज 2023 में हेडिंग्ले में हुए तीसरे टेस्ट में भी हेड ने 39 और 77 रनों की तेज पारी खेली थी। यह खिलाड़ी 29 साल का है और उनको स्टीव स्मिथ व मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े खिलाड़ियों से ऊंची रैंकिंग मिल गई है।

इसके अलावा पूर्व इंग्लैंड कप्तान जो रूट टॉप- 5 से बाहर हो चुके हैं। रूट ने छठा स्थान हासिल किया है। मिडिल ऑर्डर के एक और धमाकेदार बल्लेबाज हैरी ब्रूक और कप्तान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स क्रमशः 12वीं और 18वीं पोजीशन पर हैं। इन दोनों ने हेडिंग्ले में शानदार पारी खेली थी।

बता दें, आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में बाबर आजम नंबर तीन पर है। स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर है। मार्नस लाबुशेन नंबर पांच पर हैं। उस्मान ख्वाजा नंबर 7 पर हैं। जहां तक गेंदबाजी की बात है तो स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्थानों की छलांग लगाकर खुद को नंबर 6 पर पहुंचा लिया है, जबकि मार्क वुड धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 9 स्थान की छलांग लगाते हुए 26 स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो मिशेल स्टार्क ने तीन स्थान की छलांग लगाई है और वे भी 11वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैटकमिंस दूसरे स्थान पर ही मौजूद हैं। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नंबर 1 की अपनी पोजीशन को रिटेन किया हुआ है और वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हुए टेस्ट मैच में भी उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी करके दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+