'कोहली ने 200 रन कब बनाए थे?', विराट को लेकर हर्ष गोयनका ने किया ऐसा ट्वीट कि भड़क उठे फैंस
Harsh Goenka tweet on Kohli: विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शांत रहा है। इंदौर में होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

Harsh Goenka tweet on Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की नजरें इंदौर में होने वाले वनडे मुकाबले पर है। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो शतक जड़ने वाले कोहली के पास एक और बड़ा स्कोर करने का मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे 24 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाना है। विराट कोहली की कोशिश इस मैच में टीम के लिए एक और शतक जड़ने की होगी।
भारत की धमाकेदार जीत से फैंस खुश
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। पहले दो मैचों को भारत ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। भारत ने दो मैचों की जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। दूसरे मैच में 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान रोहित सहिट टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
विराट को लेकर गोयनका का ट्वीट वायरल
पूर्व आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने भी भारत की जीत के बाद एक ट्वीट किया। हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद फैंस ने उन्हें नसीहत देनी शुरू कर दी। कोहली को लेकर हर्ष गोयनका ने एक गलत जानकारी शेयर कर दी। जिसके बाद विराट के फैंस हर्ष गोयनका से निराश नजर आए और उन्होंने जल्द से जल्द उन्हें अपनी गलती सुधारने के लिए कहा।
कोहली ने 200 रन कब बनाए थे?
वनडे में कमाल के फॉर्म में चल रहे विराट कोहली इस मुकाबले में सिर्फ 9 रन ही बना सके थे। इसके अलावा शुभमन गिल 40 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि इशान किशन ने 9 गेंदों पर 8 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के बाद हर्ष गोयनका ने एक बड़ी चूक करते हुए लिखा कि दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करने वाले सभी भारतीय बल्लेबाज का 50 ओवर के क्रिकेट में दोहरा शतक है। इसके बाद एक यूजनर ने गोयनका से पूछा कि विराट कोहली ने वनडे में दोहरा शतक कब बनाया था? एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर, विराट कोहली ने अभी तक वनडे में दोहरा शतक नहीं बनाया है। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 183 है। आप अपनी जानकारी कृप्या सही कर लें।












Click it and Unblock the Notifications