मैदान पर जब भिड़ गए हर्षल पटेल और रियान पराग, मैच खत्म होने के बाद दोनों ने हाथ तक नहीं मिलाया, देखें वीडियो
नई दिल्ली, अप्रैल 27। आईपीएल 2022 में मंगलवार रात को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से मात दे दी। आरसीबी की लचर बल्लेबाजी इस हार का सबसे बड़ा कारण रही। राजस्थान ने आरसीबी को 145 रनों को लक्ष्या दिया था, लेकिन आरसीबी की टीम सिर्फ 115 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त राजस्थान का स्कोर 130 तक जाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन रियान पराग की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
Recommended Video

क्या हुआ दोनों खिलाड़ियों के बीच?
रियान पराग ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान आरसीबी के गेंदाबजी की खूब कुटाई की। आखिरी के दो ओवर में रियान पराग ने 30 रन ठोक दिए। इसमें से एक ओवर हर्षल पटेल का था, जो कि पारी का 20वां ओवर था। इसमें रियान पराग ने 1 चौका और दो छक्के समेत 18 रन बनाए थे। पारी खत्म होने के बाद रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। दरअसल, पारी खत्म होने के बाद जब पराग पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, लेकिन पीछे हर्षल पटेल ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद पराग को पलटना पड़ा। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की तीखी नोंकझोंक हुई।

सपोर्ट स्टाफ ने किया बीच-बचाव
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग और हर्षल पटेल बहुत तेजी से एक-दूसरे की तरफ बढ़ते हैं। इस दौरान हर्षल के साथ मोहम्मद सिराज भी होते हैं, जो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। यह भिड़ंत बड़ी होने ही जा रही थी कि राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को रोक दिया और अलग-अलग किया।

मैच के बाद दोनों ने नहीं मिलाया हाथ
यह झगड़ा तो यहीं थम गया, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव मैच के आखिर में भी देखने को मिला, जब मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी रियान पराग और हर्षल पटेल भी आमने-सामने आए, लेकिन इन दोनों ने हाथ नहीं मिलाया। हालांकि रियान पराग ने हर्षल की तरफ हाथ बढ़ाया था, लेकिन वो इग्नोर करके आगे की तरफ चले गए। इस झगड़े को लेकर रियान पराग ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि अक्सर मैच के दौरान ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, लेकिन इन झगड़ों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि हर्षल भाई भी ऐसा ही करेंगे।

पराग की तूफानी पारी
आपको बता दें कि रियान पराग ने बैंगलोर के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 56 रन ठोक दिए थे। पराग की इस पारी में चार चौके और चार ही छक्के शामिल थे। रियान पराग का यह आईपीएल करियर का दूसरा अर्द्धशतक था। पराग की पारी की ही बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर को 145 रन का लक्ष्य दिया था।












Click it and Unblock the Notifications