'हम दलाली का नहीं खाते हैं', अंजना ओम कश्यप के कमेंट पर फूटा खान सर का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
Youtube Teacher Controversy: ऑनलाइन शिक्षा को लेकर दिया गया एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप की टिप्पणी के बाद देश के कई चर्चित ऑनलाइन शिक्षक खुलकर सामने आए हैं। इस विवाद में छात्रों, शिक्षकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच लगातार चर्चा चल रही है।
यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाने वाले शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने लाखों छात्रों तक शिक्षा पहुंचाई है और उनके काम को कम करके नहीं आंका जा सकता। वहीं अंजना ओम कश्यप की टिप्पणी के बाद कई शिक्षकों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। सबसे ज्यादा चर्चा खान सर, अभिनय शर्मा और सुमन मैम की प्रतिक्रियाओं को लेकर हो रही है, जिनके वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक टीवी कार्यक्रम के दौरान अंजना ओम कश्यप ने यूट्यूब शिक्षकों को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ ऑनलाइन शिक्षक पढ़ाई से ज्यादा लोकप्रियता और व्यूज हासिल करने पर ध्यान देते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। उन्होंने पढ़ाने के तरीके को लेकर भी तंज किया था।
उन्होंने कहा था, 'यूट्यूब वाले स्टार टीचर जिनको कुछ आता नहीं, दो कौड़ी का ज्ञान नहीं, खाली व्यूज बटोरते हैं, उटपटांग गैब्स लिखते हैं और अपने आप को इतना महारथी समझने लग जाते हैं। कुछ लोग उनको फॉलो करने लगते हैं और फिर वहां पर वो कुछ भी बोलने लगते हैं।"
खान सर का जवाब हुआ वायरल
इस विवाद के बीच खान सर की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा चर्चा में रही। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि अंजना ओम कश्यप ने गलत लोगों से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षक बिके हुए लोग नहीं हैं और किसी भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।
खान सर ने कहा कि अंजना ने गलत लोगों से पंगा ले लिया है। हम बिके हुए लोग नहीं हैं कि किसी गलत चीज के खिलाफ आवाज न उठाएं। मेहनत की कमाई खाते हैं, दलाली करके पैसा नहीं कमाते, इसलिए निडर हैं।
Khan Sir has gone all guns with Anjana
"Anjana messed with the wrong people,we are not sold out that we would not raise voice against any wrongs
Mehnat ki kamai karte hai, Apke jaise dalali kar ke paisa ni kamate islye nidar hai"
This is War now 😂😂🔥 pic.twitter.com/qAbkLNzjae
— Nehr_who? (@Nher_who) June 2, 2026
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई। बड़ी संख्या में छात्रों और समर्थकों ने खान सर का समर्थन किया, जबकि कुछ लोगों ने उनकी भाषा को लेकर सवाल भी उठाए। वीडियो वायरल होने के बाद ऑनलाइन शिक्षा और यूट्यूब शिक्षकों की भूमिका को लेकर चर्चा और बढ़ गई।
अभिनय शर्मा ने उठाए सवाल
गणित के प्रसिद्ध शिक्षक अभिनय शर्मा ने सबसे पहले इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऑनलाइन शिक्षकों को अपने विषय का ज्ञान नहीं है, तो फिर हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता कैसे हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा ने पढ़ाई को पहले से ज्यादा आसान और सुलभ बनाया है।
सुमन मैम ने जताई नाराजगी
लोकप्रिय शिक्षिका सुमन मैम ने भी इस बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक यूट्यूब पर मुफ्त में पढ़ाते हैं और उन छात्रों की मदद करते हैं जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। उनके अनुसार, कुछ लोगों की गलतियों के आधार पर पूरे ऑनलाइन शिक्षक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं है।
छात्रों ने भी रखा अपना पक्ष
विवाद बढ़ने के साथ ही हजारों छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की। कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से JEE, NEET, SSC, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। छात्रों का कहना है कि डिजिटल शिक्षा ने छोटे शहरों और गांवों तक गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ऑनलाइन शिक्षा को लेकर नई बहस
इस पूरे विवाद ने एक बार फिर ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पढ़ाई को पहले से अधिक सुलभ बनाया है। वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और जवाबदेही को लेकर लगातार निगरानी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होगी नीट यूजी की दोबारा परीक्षा, NTA कब जारी करेगा एडमिट कार्ड?












Click it and Unblock the Notifications