डेब्यू से पहले रात भर सोया नहीं था मुंबई का यह ऑलराउंडर, पिता के लिए इस तरह किया था टिकट का जुगाड़

नई दिल्ली, अप्रैल 26। आईपीएल 2022 में 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से था। इस मैच में मुंबई की तरफ से ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन ने डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर के हाथों उन्हें डेब्यू कैप मिला था। भले ही चेन्नई के खिलाफ मुंबई मैच हार गई थी, लेकिन ऋतिक ने गेंद और बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। अपने डेब्यू को लेकर इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी भावनाओं को शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि जब उन्हें यह पता चला कि वो कल का मैच खेलेंगे तो वो रात भर सोये नहीं थे।

रात भर गेम को लेकर की प्लानिंग

रात भर गेम को लेकर की प्लानिंग

दिल्ली के रहने वाले ऋतिक शौकीन ने बताया है कि उन्हें मैच से एक रात पहले यह मैसेज मिला था कि कल उन्हें मुंबई के लिए मैच खेलना है, इसके बाद मैं पूरी रात सो नहीं पाया था। मैच को लेकर काफी उत्सुकता थी और कुछ रात भर बल्लेबाजों के वीडियोज देखे थे। ऋतिक ने बताया कि वो रात भर मैच को लेकर योजना तैयार कर रहे थे कि अगले दिन किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है।

पिता के लिए सपोर्ट स्टाफ ने दिलाया टिकट

पिता के लिए सपोर्ट स्टाफ ने दिलाया टिकट

ऋतिक ने आगे बताया कि सचिन सर ने मुझे डेब्यू कैप दी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। ऋतिक ने आगे बताया कि उन्होंने डेब्यू की खबर सबसे पहले अपने पिता को दी थी। जब मैंने उन्हें बताया तो वो बोले कि मैं मुंबई आ रहा हूं तुम्हारा मैच देखने तो मैंने उनके लिए टिकट की व्यवस्था की। बहुत मुश्किल से टिकट की व्यवस्था हुई थी। मेरे सपोर्ट स्टाफ ने मुझे एक टिकट दिलाया था। उनके लिए मैंने होटल बुक किया।

डेब्यू में ऋतिक का प्रदर्शन

डेब्यू में ऋतिक का प्रदर्शन

आपको बता दें कि मुंबई का यह ऑलराउंड दिल्ली का रहने वाला है। आईपीएल ऑक्शन में मुंबई ने ऋतिक को 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। अपने डेब्यू मैच में ऋतिक ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की थी। बैटिंग के दौरान उन्होंने 25 रन की पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके शामिल थे, जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन दिए थे। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। माना जा रहा है कि ऋतिक को मुंबई के अगले मैच में भी मौका दिया जा सकता है, जो 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: IPL 2022 : चेन्नई को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ अहम खिलाड़ी, प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+