ललित यादव बोले- वो जानता है कि मुझसे बेस्ट कैसे निकालें, दिल्ली की जीत के हीरो ने किसे दिया श्रेय

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसका पहला डबल हेडर रविवार को खेला गया। आईपीएल 2022 के पहले डबल हेडर का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मुंबई के ब्राबर्न स्टेडियम में खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बेहद रोमांचक वापसी करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की और मुंबई के पहले मैच में लगातार हार के सिलसिले को बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का स्कोर खड़ा किया और दिल्ली को जीत के लिये 178 रन का लक्ष्य दिया।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 14वें ओवर तक उसने महज 104 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो दिये थे। यहां पर दिल्ली को जीत के लिये 74 रन की दरकार थी और उसके सभी मुख्य बल्लेबाज वापस जा चुके थे। हालांकि इसी वक्त दिल्ली कैपिटल्स के लिये ऑल-राउंडर ललित यादव और अक्षर पटेल ने नाबाद 75 रनों की शानदार साझेदारी कर दिल्ली को 10 गेंद पहले ही जीत दिला दी।

और पढ़ें: RCB vs PBKS: 205 रन बनाकर भी हारी आरसीबी, जानें क्यों जीता पंजाब किंग्स

ललित यादव ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

ललित यादव ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में ललित यादव ने 38 गेंद खेलकर 48 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर अक्षर पटेल ने भी नाबाद 32 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी। मैच के बाद जीत के हीरो रहे ललित यादव ने अपनी सफलता के पीछे का राज खोलते हुए टीम के सीनियर खिलाड़ी अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ''मैं टीम की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए खेल रहा था। वहीं दूसरी ओर विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन मैंने अपने गेम पर भरोसा करने का फैसला लिया और अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया। क्रिकेट में आपको नहीं पता होता कि कब क्या हो जाए। अंत में हमने 19वें ओवर में ही गेम समाप्त कर लिया।''

अक्षर का साथ होने पर होती है आसानी

अक्षर का साथ होने पर होती है आसानी

25 वर्षीय ने कहा कि अक्षर जानता है कि मैं अच्छा परफोर्मेन्स कैसे दे सकता हूं। ''जब पिच पर दूसरी ओर अक्षर होता है, तो मैं बहुत सहज महसूस करता हूं। वह मेरे गेम को जानता है और यह भी जानता है कि मैं सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स कैसे दे सकता हूं। हम दोनों ने तय कर लिया था कि विकेट बचाने हैं। हम जानते थे कि अगर हम खेलते रहेंगे और आखरी ओवर से पहले मैच ज़रूर जीत लेंगे।''

पंत की सलाह ने बदली मेरी पारी

पंत की सलाह ने बदली मेरी पारी

यादव ने कैप्टन ऋषभ पंत से मिली सलाह के बारे में बात करते हुए कहा, ''दूसरे टाईम-आउट में, ऋषभ ने मुझे सुझाव दिया कि मैं अपनी मन की सुनूं, और गेम को गहराई से समझूं। मैंने उनकी सलाह पर ध्यान दिया और ज़्यादा कुछ नहीं सोचा। मैं और अक्षर लगातार एक दूसरे से बातकर रहे थे। ऐसे खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करना हमेशा मज़ेदार होता है, जिसे आप अच्छी तरह जानते हैं।''

दिल्ली कैपिटल्स अपने अगला मैच शनिवार 2 अप्रैल 2022 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के साथ खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+