Iran vs America: ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ का इनाम, ईरान की संसद में बिल तैयार

Iran vs America: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी संसद ऐसा बिल लाने की तैयारी में है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को भारी इनाम देने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि इनाम की रकम ₹500 करोड़ से ज्यादा हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमला फिलहाल रोक दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी साफ कहा है कि ईरान दबाव में झुकने वाला नहीं है।

Iran vs America

Iran parliament bounty bill: संसद में बिल लाने की तैयारी

ब्रिटिश अखबार "द टेलीग्राफ" की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि यह बिल 'इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई' के नाम से लाया जा सकता है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन का दावा है कि संसद जल्द इस पर वोटिंग भी करा सकती है। इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढे़ं: Iran vs America: ट्रंप की धमकी के आगे नहीं झुका ईरान! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- 'सरेंडर नहीं करेंगे'

खामेनेई समर्थकों में बढ़ा गुस्सा

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के कई बड़े सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद वहां गुस्सा बढ़ा है। खासतौर पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के समर्थक अमेरिका और इजराइल के खिलाफ कड़ा रुख चाहते हैं। इसी माहौल में यह बिल सामने आया है। हालांकि अभी तक ईरानी सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बयानबाजी से साफ है कि तनाव कम होने के बजाय और बढ़ सकता है।

ट्रंप ने टाला संभावित हमला

इसी बीच ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान पर होने वाला संभावित हमला फिलहाल रोक दिया है। ट्रंप के मुताबिक, कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे खाड़ी देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री Pete Hegseth और अमेरिकी सेना को कुछ समय इंतजार करने का निर्देश दिया। हालांकि ट्रंप ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

ये भी पढे़ं: Iran New Praposal: ईरान ने Trump को भेजा नया प्रस्ताव, क्या-क्या नई शर्तें जोड़ीं? 3 पर अटक सकती है डील!

ईरान का सीधा जवाब

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अमेरिका को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से पीछे नहीं हटेगा। पेजेश्कियान ने कहा कि बातचीत का मतलब सरेंडर करना नहीं होता और ईरान सम्मान के साथ बातचीत कर रहा है। उनके इस बयान को ट्रंप की चेतावनी का जवाब माना जा रहा है। अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि दोनों देशों के बीच तनाव बातचीत से कम होगा या हालात और बिगड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+