IPL के शेर Asia Cup में ढेर, ट्रेंड हुआ #BoycottIPL, यूजर्स ने Memes बनाकर लिए मजे!
एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन फैंस के लिए एक बुरा सपना की तरह रहा है। वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब देखने वाली भारतीय टीम एशिया कप में बुरी तरह से फ्लॉप साबित रही है।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन फैंस के लिए एक बुरा सपना की तरह रहा है। वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब देखने वाली भारतीय टीम एशिया कप में बुरी तरह से फ्लॉप साबित रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा। लिहाजा टीम लगभग फाइनल से बाहर हो चुकी है और अब बस अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी बची कुची इज्जत बचाने मैदान पर उतरेगी।

आईपीएल के शेर एशिया कप में ढेर
हर साल आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन ही कई बार उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने के लिए काफी रहा है। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा और भी कई ऐसे नाम हैं जिनका आईपीएल रिकॉर्ड देखकर ही भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया गया। लेकिन आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करने वाले यह खिलाड़ी देश के लिए अहम मौकों पर चूकते ही नजर आए हैं।
केएल राहुल से तो ऐसी उम्मीद नहीं थी
आईपीएल में ओपनिंग करते हुए 12 गेंदों में 50 रन जड़ने वाले केएल राहुल भारत के लिए अधिकतर मौकों पर फेल ही रहे हैं। एशिया कप में तो मानो उनके बल्ले पर जंग ही लग गया हो। एशिया कप के सभी मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजी को जिस शुरुआत की उम्मीद केएल राहुल से थी वो उसे देने में असर्मथ ही रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और भी कई खिलाड़ियों का रहा है।
ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottIPL
मैदान पर खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर बायकॉट आईपीएल तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग #BoycottIPL हैशटैग के साथ अलग-अलग तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऐसे आईपीएल आयोजन का क्या फायदा जो टीम को ताकत बनाने की बजाय और कमजोर बनाने का काम करती हो। इससे अच्छा इस तरह के टूर्नामेंट को बंद ही कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications