Reports: 24 अगस्त से खेला जायेगा एशिया कप 2022, यूएई में नहीं बल्कि यहां होगा आयोजित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 सालों से लगातार टाले जा रही एशिया कप का आयोजन इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में किया जाना है, लेकिन इस बीच रिपोर्ट सामने आई थी कि इसे श्रीलंका की मेजबानी में उसके घर के बजाय यूएई में आयोजित कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच इसकी मेजबानी बदलने की बात की जा रही थी, हालांकि अब रिपोर्ट आ रही है कि इसका आयोजन श्रीलंका में ही किया जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों को एक बदली हुई तारीख पर अपने घर में आयोजित कराने के लिये कंसेंट मांगा है जिस पर अगर मुहर लग जाती है तो इसका आयोजन श्रीलंका में ही किया जायेगा।

रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 24 अगस्त से 7 सितंबर 2022 की नई तारीखों के बीच टूर्नामेंट का आयोजन कराने का प्रस्ताव रखा है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि एशिया कप के 18वें संस्करण को पहले ही दो बार स्थगित किया जा चुका है। मेजबान श्रीलंका के अलावा भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत और क्वालिफायर के जरिये पहुंचने वाली एक टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, जिसका फाइनल मैच 7 सितंबर को खेला जायेगा।
और पढ़ें: माइकल वॉन ने बताया कौन बने भारत का अगला कप्तान, बोले- मैं उसके सिवा दूसरा नाम सोच भी नहीं सकता
एशिया कप के प्रारूप का निर्णय आगामी खेले जाने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के हिसाब से किया जाता है, जिसके पिछले संस्करण में भारत ने जीत हासिल की थी और अब इस टूर्नामेंट का आयोजन टी20 प्रारूप में किया जायेगा। 2020 में पहले इस संस्करण का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया, तो वहीं पर 2021 में आईसीसी के बिजी शेड्यूल के बीच 2022 के लिये पोस्टपोन कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को 24 अगस्त से एशिया कप शुरू करने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से समर्थन दिया जा चुका है। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास 2023 एशिया कप की मेजबानी के अधिकार भी दिये जा चुके हैं।
और पढ़ें: GT vs RR: फाइनल मैच में छाई कप्तान हार्दिक की गेंदबाजी, राजस्थान की कमर तोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
द न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने कहा,'श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मिले एक अनुरोध के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है जिसमें पाकिस्तान के संभावित अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का भी ध्यान रखा गया है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर के महीने में 7 टी20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है। अगर एशिया कप की नई तारीखों (24 सितंबर) के तहत इसका आयोजन किया जाता है और यह 7 सितंबर तक अगर ये समाप्त हो जाता है तो पाकिस्तान के लिये फायदा है और वो घर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आसानी से मेजबानी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications