Arjun Tendulkar ने क्यों योगराज के साथ बंद कर दी ट्रेनिंग? कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। उन्होंने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के साथ कुछ समय तक ट्रेनिंग की थी। हालांकि वह लम्बे समय तक उनके साथ नहीं रहे थे। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने बताया कि कैसे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला सैकड़ा जमाया था। इसके बाद वह ट्रेनिंग करने के लिए उनके पास नहीं आए। योगराज के पास ट्रेनिंग करने के अगले वाल ही अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल अनुबंध मिला था।

arjun tendulkar

योगराज के साथ अर्जुन तेंदुलकर ट्रेनिंग करने के लिए मह 12 दिन ही गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। इसे लेकर युवराज के पिता ने बयान दिया है। अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहने वाले योगराज ने इस बार भी हैरान करने वाली बात कही है।

Arjun Tendulkar ने कितने दिन की ट्रेनिंग

अनफिल्टर्ड बाय समदिश पर योगराज ने कहा कि सचिन का बेटा 12 दिनों के लिए यहाँ आया था और शतक बनाया था। जब उन्होंने डेब्यू पर शतक जमाया और बाद में आईपीएल अनुबंध हासिल किया, तो लोगों को यह डर था कि अर्जुन का नाम योगराज के साथ जुड़ेगा। आप मेरी बात समझ रहे हैं ना?

Arjun Tendulkar के लिए योगराज की सलाह

इसके बाद योगराज ने बताया कि मैंने युवराज से कहा था कि सचिन को कहो कि अपना बेटा 12 माह के लिए मेरे पास छोड़ दे। उसके बाद देखना कि क्या होता है लेकिन लोगों को मेरे साथ अर्जुन का नाम जुड़ने का डर सता रहा था। गौरतलब है कि अर्जुन और योगराज के कुछ वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर आए थे।

हालिया फॉर्म रही है खराब

अर्जुन की हालिया फॉर्म की बात करें, तो वह घरेलू क्रिकेट में कुछ खास पर पाने में नाकाम रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में दो पारियों में उनके बल्ले से 40 रन देखने को मिले हैं। गेंदबाजी में भी अर्जुन का जादू नहीं चल पाया। वह तीन मुकाबले खेलकर कुल 4 विकेट हासिल कर पाए।

रणजी में नहीं चल पाया बल्ला

इससे पहले रणजी ट्रॉफी की तीन पारियों में वह महज 51 रन बना पाए थे। हालांकि गेंद से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और वह 16 विकेट लेने में सफल रहे थे। अब आईपीएल में उनके ऊपर नजरें रहेंगी। हालांकि प्लेइंग इलेवन में अर्जुन को मौका मिलने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+