Suresh Raina: कौन है ये खूबसूरत एंकर जिनके सवालों में फंसे सुरेश रैना, दिया गलत जवाब? Video हुआ वायरल
Aditi Budhathoki and Suresh Raina: देश के स्टार खिलाड़ियों में से एक क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स की वजह से सुर्खियों में हैं, हालांकि इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा,जैसी कि उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिर भी वो इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वजह है उनका एक वीडियो जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।
मालूम हो कि ये वीडियो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के ही एक सेशन का है, जहां मशहूर एंकर अदिति बुढ़ाठोकी के सवालों का जवाब भारत के मशहूर क्रिकेटर दे रहे थे। एंकर उनसे रैपिड फायर राउंड की तरह सवाल कर रही थीं, जिसमें रैना ने काफी फनी उत्तर दिए लेकिन एक सवाल में उनका जवाब गलत हो गया।

क्रिकेट का किंग कौन?
दरअसल एंकर अदिति बुढ़ाठोकी ने उनसे पूछा था कि- क्रिकेट का किंग कौन? रैना ने तपाक से कहा- विराट कोहली। इसके बाद एंकर ने पूछा- स्पीड किसकी सबसे ज्यादा? तो रैना ने कहा- 'ब्रेट ली'। इसके बाद अदिति ने पूछा-गोल्डन आर्म? तो इस पर रैना ने मुस्कुराते हुए अपना नाम लिया। एंकर ने अगला सवाल किया- 'मोस्ट फनी क्रिकेटर', इस पर रैना ने 'भज्जी' यानी कि 'हरभजन सिंह' का नाम लिया तो वहीं-'मोस्ट स्टाइलिश क्रिकेटर' पूछने पर उन्होंने 'युवराज सिंह' का नाम लिया।
Suresh Raina ने दिया गलत जवाब
इसके बाद अंत में अदिति ने उनसे कहा कि आप क्रिकेट पर बनी तीन फिल्मों का नाम बताएं, तो इस पर रैना ने नाम लिया- 'एमएस धोनी' ,'चक दे इंडिया' और 'लगान', हालांकि उनका ये जवाब गलत था क्योंकि 'चक दे इंडिया' 'क्रिकेट' पर नहीं 'हॉकी' पर आधारित फिल्म थी। खास बात ये है कि एंकर ने रैना को गलत जवाब बताने पर टोका नहीं।
'एंकर इतनी सुंदर है, जिसे देखने के बाद Suresh Raina सही जवाब भूल गए'
लेकिन सोशल मीडिया पर रैना की गलती पकड़ ली गई और लोग उन पर फनी कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा कि - 'एंकर इतनी सुंदर है, जिसे देखने के बाद रैना सही जवाब भूल गए। ' तो एक ने लिखा कि- 'शायद रैना की तरह एंकर को भी सही जवाब नहीं मालूम होगा।'
अदिति बुढ़ाठोकी बनी चर्चा का केंद्र
दिलचस्प बात ये है कि लोग रैना की गलती से ज्यादा अदिति बुढ़ाठोकी की खूबसूरती की बातें करने लगे हैं और इसी वजह से अदिति बुढ़ाठोकी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
कौन हैं अदिति बुढ़ाठोकी?
आपको बता दें कि अदिति बुढ़ाठोकी नेपाली बाला हैं, जो कि नेपाल की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं और अब वो एंकरिंग का काम करने लगी हैं, बहुत कम समय में ही उन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
नेपाली फिल्म 'कृ से की एक्टिंग की शुरुआत
उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में नेपाली फिल्म 'कृ 'से की थी, वो मिलिंद गाबा संग पंजाबी एलबम में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 'हवा बनके', 'तुम जहां रहो' जैसे एलबम में भी नजर आ चुकी हैं, फिलहाल वो इन दिनों मुंबई में रह रही हैं।














Click it and Unblock the Notifications