Yuzvendra Chahal: 'मैंने नहीं की बेवफाई, आते थे सुसाइड के ख्याल', जानिए चहल का धनश्री से क्यों हुआ तलाक?
Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आखिरकार अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए चहल ने कहा कि 'वो और धनश्री, दोनों ने अपने अलगाव की खबरों को गुप्त रखने की कोशिश की थी, हम नहीं चाहते थे कि लोगों को इस बारे में कुछ भी पता चले, हमें ये लगा था कि शायद ये हो ही ना।'
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उस समय दिखावा कर रहे थे, तो चहल ने सिर हिलाकर 'हां' कहा। उन्होंने कहा कि 'अक्सर वैसा नहीं होता है, जैसा कि आप सोचते हैं। हमने सोचा कि जब तक हम 'वापसी न होने' वाले बिंदु तक नहीं पहुंच जाते, तब तक हम कुछ नहीं कहेंगे।'

'कहीं ना कहीं लग रहा था कि शायद चीजें ठीक हो जाएं'
'हम सोशल मीडिया पर एक सामान्य जोड़े की तरह रहेंगे और इसलिए हमने सब ठीक है वाली तस्वीरें पोस्ट भी कीं और दिखाया कि हमारे बीच सबकुछ ठीक है। पता नहीं कहीं ना कहीं लग रहा था कि शायद चीजें ठीक हो जाएंगी और हमारा रिलेशन सही हो जाएगा।'
'हम इमोशनली एक- दूसरे से दूर हो गए थे' (Yuzvendra Chahal)
तलाक की वजह पर बात करते हुए चहल ने कहा कि 'देखिए चीजें शादी के एक साल बाद से ही बदल गई थीं, हम दोनों ही अपने-अपने करियर पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे थे, जिससे रिश्ते को प्राथमिकता देना मुश्किल हो गया था। समय के साथ, भावनात्मक दूरी बढ़ी, हम इमोशनली एक- दूसरे से दूर हो गए थे।'
'कभी-कभी दो लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता'
'सच कहें तो हमारा रिश्ता समझौते जैसा हो गया है, अगर एक गुस्सा हो, तो दूसरे को सुनना पड़ता है। कभी-कभी दो लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। मैं भारत के लिए खेल रहा था, वह भी अपना काम कर रही थी। यह 1-2 साल से चल रहा था। उस समय, मैं उसमें इतना डूबा हुआ था कि मुझे यहां समय देना था, वहां समय देना था। मैं रिश्ते के बारे में सोच नहीं पा रहा था इसलिए चीजें खराब होती चली गईं।'
लोगों ने मुझे बेवफा कहा:Yuzvendra Chahal
चहल ने तलाक के दौरान 'बेवफा' कहे जाने पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि 'जब मेरा तलाक हुआ, तो लोगों ने मुझे बेवफा कहा। मैंने जिंदगी में कभी धोखा नहीं दिया। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं। आपको मुझसे ज्यादा वफादार कोई नहीं मिलेगा। मैं अपने प्रियजनों के लिए दिल से सोचता हूं, हमेशा। मैं मांगता नहीं, हमेशा देता हूं। जब लोग कुछ जानते नहीं, लेकिन फिर भी मुझे दोष देते हैं, तो आप अन्यथा सोचने लगते हैं, निराश हो जाते हैं, मेरे साथ भी ये हुआ।'
' मेरी दो बहनें हैं और मैंने उनके साथ बचपन बिताया है'
उन्होंने अपनी परवरिश का जिक्र करते हुए कहा ' मेरी दो बहनें हैं और मैंने उनके साथ बचपन बिताया है, इसलिए मैं महिलाओं का सम्मान करना जानता हूं, क्योंकि मेरे माता-पिता ने मुझे यह सिखाया है। मैंने अपने आसपास के लोगों से जीवन के सबक सीखे हैं। यह जरूरी नहीं कि अगर मेरा नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है, तो वो सही है, लोग सिर्फ व्यूज के लिए कुछ भी लिख देते हैं।'
'मैं अवसाद में चला गया, सुसाइड का ख्याल आता था' (Yuzvendra Chahal)
चहल ने कहा कि ' तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ बिगड़ गई थी। नींद न आने की शिकायत रहने लगी, मैं अवसाद में चला गया, सुसाइड का ख्याल आता था। मैं अपनी जिंदगी से थक गया था, मैं 2 घंटे रोता था। मैं सिर्फ 2 घंटे सोता था। यह 40-45 दिनों तक चला। मुझे क्रिकेट से ब्रेक चाहिए था। मैं क्रिकेट में बहुत व्यस्त था। मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। मैं अपने दोस्त के साथ खुदकुशी के विचार साझा करता था। मुझे डर लगता था। फिलहाल धीरे-धीरे चीजें सही हुई लेकिन आज भी दर्द होता है।'












Click it and Unblock the Notifications