'यूपी का छोरा बना अब हीरो',धोनी के करीबी क्रिकेटर ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, शेयर किया फिल्म का पहला लुक
Suresh Raina: यूपी का स्टार छैला अब क्रिकेट के बाद रूपहले पर्दे पर अपने दिलकश अदाओं से लोगों का दिल चुराएगा, आप सोच रहे होंगे कि यहां हम किसकी बात कर रहे हैं? तो यहां बात हो रही है भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी और अपनी मधुर मुस्कान से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सुरेश रैना की, जिन्हें चेन्नई वाले 'चिन्ना थाला' कहते हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के चहेते खिलाड़ी रहे सुरेशा रैना तमिल फिल्म 'प्रोडक्शन नंबर 1' से डेब्यू करने जा रहे है, रैना ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में फिल्मी की एक वीडियो क्लिपिंग भी शेयर की है,जो कि बहुत ज्यादा ही प्रभावशाली है।

वीडियो में रैना का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि उन्हें पीछे से दिखाया गया है।अपनी पोस्ट में देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बेहद करीबी सुरेश रैना ने लिखा है कि 'क्रिकेट के मैदानों से लेकर कॉलीवुड के फ्रेम तक, मैं चेन्नई की भावना को अपने साथ लेकर आया हूं।@DKSoffl #DKSProductionNo1 #DreamKnightStories #KGFEntertainment के साथ इस नई यात्रा में शामिल होने पर गर्व है।'
इस फिल्म को डीकेएस बना रहे हैं (Suresh Raina)
आपको बता दें कि इस फिल्म को प्रोडक्शन हाउस ड्रीम नाइट स्टोरीज (डीकेएस) बना रहे हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक लोगन हैं, जिन्होंने 'मान कराटे', 'रेमो' और 'गेतु' जैसी लोकप्रिय फिल्में बनाई हैं। फिल्म का नाम 'प्रोडक्शन नंबर 1' बताया जा रहा है। रैना ने जैसे ही ये क्लिप शेयर की, सोशल मीडिया पर धमाका मच गया, रैना के फैंस तो उनका नया अंदाज देखकर खुशी से झूम उठे। सभी ने उनके इस फिल्मी लुक की जमकर तारीफ की है और शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यक्रम में वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए Suresh Raina
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 'पिंच हिटर' की भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर शिवम दुबे ने आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन हाउस के नाम और उसके लोगो का अनावरण किया।आपको बता दें कि सुरेश रैना इस वक्त अपने परिवार संग Amsterdam में हैं, उन्हें इस प्रोग्राम की जरा देर से सूचना मिली थी, इसलिए वो इस कार्यक्रम में वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए।
'यह हमारे दिल के बहुत करीब थी'
इस फिल्म के बारे में जब शिवम ने उनसे पूछा तो रैना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि डीकेएस के पास एक अच्छा निर्देशक है और सबसे पहले जब निर्देशक ने मुझे कहानी सुनाई, तो यह हमारे दिल के बहुत करीब थी। फिर एक क्रिकेट फिल्म होने के नाते, इसे तमिलनाडु से शुरू होना है क्योंकि हम वर्षों से सीएसके के लिए खेल रहे हैं और उनके पास बहुत प्यार है।'
'मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा गायक बनूंगा' (Suresh Raina)
जब रैना को बताया गया कि शिवम दुबे से पूछा गया था कि 'अगर वह अभिनेता बनते तो किस तरह के अभिनेता होते, तो चेन्नई सुपर किंग्स के पिंच हिटर ने कहा था कि 'वह रोमांटिक हीरो होते।'
रैना ने दिया मजेदार जवाब
जब रैना से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा गायक बनूंगा। मेरे हाथ में गिटार होगा। अपने साथियों के लिए बढ़िया डोसा बनाऊंगा। रसम चावल का लुत्फ उठाऊंगा। मैं शांत रहूंगा। कोई तनाव नहीं।' रैना ने हंसते हुए कहा, 'वह (शिवम दुबे) रोमांटिक अभिनेता हो सकते हैं, मैं रोमांटिक गायक हो सकता हूं। इसलिए, हम साथ-साथ चल सकते हैं।'

Suresh Raina एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं
आपको बता दें कि रैना एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ शानदार सिंगर भी हैं। देश के लिए क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाने वाले सुरेश रैना की क्रिकेट की जर्नी काफी इंप्रेसिव रही है। उन्होंने देश के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं।
आइए एक नजर डालते हैं Suresh Raina के अब तक के सफर पर...
- पूरा नाम: सुरेश कुमार रैना
- जन्म तिथि: 27 नवंबर 1986
- जन्म स्थान: मुरादनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश
- बाएं हाथ के बल्लेबाज, और कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाज
- शिक्षा: गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ
- निकनेम: Mr. IPL और चाइनामैन ऑफ इंडियन क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
- वनडे डेब्यू: 30 जुलाई 2005 बनाम श्रीलंका
- टेस्ट डेब्यू: 26 जुलाई 2010 बनाम श्रीलंका
- T20 डेब्यू: 1 दिसंबर 2006 बनाम दक्षिण अफ्रीका
- T20I में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज (2010 बनाम दक्षिण अफ्रीका)
- तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, T20I) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय
- आईपीएल में 5000+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
- आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप फील्डर्स में शामिल
- 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य
- टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा वनडे खेले
आईपीएल करियर
- टीम: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात लॉयन्स
- मैच: 205
- रन: 5528
- हाई स्कोर: 100*
- स्ट्राइक रेट: 136+
- फील्डिंग: 100+ कैच












Click it and Unblock the Notifications