Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 20 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
तीन दिन के भीतर दूसरी बार पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। पिछला मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा था, जिसमें पंजाब ने 14 ओवर के मैच में जीत हासिल की थी। इस बार मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में है, जहां की पिच बल्लेबाजों से ज्यादा 'स्मार्ट क्रिकेट' की मांग करती है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
पॉइंट्स टेबल की रेस में पंजाब का पलड़ा भारी
पंजाब ने इस सीजन में अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और प्लेऑफ की ओर मजबूती से बढ़ रही है। श्रेयस अय्यर की टीम की सबसे बड़ी ताकत है- अटैकिंग शुरुआत, गहराई वाली बल्लेबाजी और बैलेंस गेंदबाज़ी यूनिट है। युजवेंद्र चहल ने शुरुआत में भले ही कमाल न दिखाया हो, लेकिन अब दो मैचों में शानदार वापसी की है, खासकर KKR के खिलाफ 111 रनों के डिफेंस में।
BCCI ने किया बेरोजगार तो शाहरुख खान ने दिया काम, बीच IPL में अभिषेक नायर को सौंप दी KKR टीम
कोच पोटिंग का बयान: ये टीम आत्मविश्वास से लबरेज है
RCB के खिलाफ पिछली जीत के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि टीम में गज़ब का आत्मविश्वास है। लेकिन इस बार PBKS का सामना एक ऐसी RCB से है जो इस सीज़न में अभी तक घर से बाहर एक भी मैच नहीं हारी है।
RCB की खासियत - घर में कमजोर, बाहर में शेर
राजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने बेंगलुरु में अब तक तीनों मैच गंवाए हैं, लेकिन मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसी जगहों पर जीत दर्ज कर सबको चौंकाया है। इस बार टीम में बैलेंस बेहतर दिख रहा है।
IPL 2025: प्रीति जिंटा ने एक्स यूजर को क्यों लगाई फटकार? ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर से जुड़ा है मामला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी। अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।
IPL में विदेशी बादशाहों का जलवा! POTM लिस्ट में टॉप 2 पर नहीं कोई भारतीय, नंबर-3 पर 'हिटमैन' का नाम












Click it and Unblock the Notifications