Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2025: प्रीति जिंटा ने एक्स यूजर को क्यों लगाई फटकार? ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर से जुड़ा है मामला

IPL 2025 में जहां एक तरफ मैदान पर रोमांच चरम पर है, वहीं सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों और टीम मालिकों से जुड़ी अफवाहें ज़ोर पकड़ रही हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा के नाम से एक बयान वायरल कर दिया।

प्रीतिं जिंटा के नाम से वायरल बयान में दावा किया गया कि उन्होंने 'बड़ा नाम नहीं, बड़ा परफ़ॉर्मर' चुनने की बात कहते हुए ऋषभ पंत की आलोचना की थी। लेकिन इस पर प्रीति जिंटा ने फौरन जवाब देते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया।

Preity Zinta

क्या था वो वायरल दावा, जिस पर भड़कीं प्रीति जिंटा?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऋषभ पंत ने किसी इंटरव्यू में कहा था कि वो पंजाब किंग्स में नहीं जाना चाहते थे। इसके जवाब में कथित तौर पर प्रीति जिंटा ने कहा कि 'हमारे पास ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ऑप्शन थे, लेकिन हमने बड़ा नाम नहीं, बड़ा परफ़ॉर्मर चुना।'

प्रीति ने इस पूरे दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए X पर सख्त लहज़े में लिखा कि- (I'm so sorry but this is FAKE NEWS!) माफ कीजिए, लेकिन ये पूरी तरह से झूठी खबर है!'

IPL 2025 ऑक्शन में दोनों खिलाड़ी थे महंगे दांव
गौरतलब है कि IPL 2025 के ऑक्शन में ऋषभ पंत ₹27 करोड़ और श्रेयस अय्यर ₹26.75 करोड़ में बिके थे। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा, जबकि अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने।

ऋषभ पंत बनाम श्रेयस अय्यर
ऋषभ पंत ने लखनऊ के लिए अब तक खेले गए 7 मैचों में कुल 103 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 63 रन है, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत 17.17 और स्ट्राइक रेट 104.04 रहा है। उन्होंने दो बार शून्य पर आउट होने का सामना किया है। ​

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए अब तक 7 मैचों में 257 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है। उनका बल्लेबाजी औसत 51.40 और स्ट्राइक रेट 194.69 है। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
पंजाब किंग्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक पर हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट +0.308 है। वे दूसरे स्थान पर हैं और उनका प्रदर्शन मजबूत रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक पर हैं, और उनका नेट रनरेट +0.086 है। वे टॉप 5 में बने हुए हैं, हालांकि उनका नेट रनरेट थोड़ा कम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+