BCCI ने किया बेरोजगार तो शाहरुख खान ने दिया काम, बीच IPL में अभिषेक नायर को सौंप दी KKR टीम

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद कोचिंग मेंबर अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को टीम में शामिल कर लिया है। ये वापसी तब हुई है जब बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें हाल ही में भारतीय टीम की सपोर्ट स्टाफ ड्यूटी से हटा दिया था।

नायर की वापसी से KKR के खेमे में उत्साह है, खासकर तब जब वह पिछले सीजन की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

बीसीसीआई से बाहर, KKR में वापसी
अभिषेक नायर को पिछले साल भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें सपोर्ट स्टाफ से बाहर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ सीनियर खिलाड़ियों में नाखुशी थी, जिसके चलते ये फैसला लिया गया। हालांकि KKR ने बिना देर किए नायर को दोबारा अपने खेमे में शामिल कर लिया।

Abhishek Nayar

IPL 2024 के हीरो, IPL 2025 में फिर लौटे
नायर की KKR से पुरानी और मजबूत साझेदारी रही है। 2024 में टीम की टाइटल जीत में उन्होंने पर्दे के पीछे अहम योगदान दिया था-खासकर युवा भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने में। KKR अकैडमी के ज़रिए भी उन्होंने खिलाड़ियों की ग्रूमिंग में बड़ी भूमिका निभाई है।

क्या होगी नायर की नई भूमिका?
हालांकि कोलकाता फ्रेंचाइज़ी ने अभी उनकी ऑफिशियल भूमिका की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि अभिषेक नायर इस बार भी बैटिंग कोच (Batting Coach) या प्लेयर डेवलपमेंट मेंटर की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में वो टीम डगआउट में दिखाई देंगे।

KKR का मैसेज - 'Welcome Back Home'
कोलकाता ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए नायर की वापसी की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया - 'Welcome Back Home, Abhishek Nayar'- जो इस बात का संकेत है कि KKR परिवार के लिए नायर सिर्फ कोच नहीं, एक भरोसेमंद स्तंभ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+