Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत ए vs पाकिस्तान ए
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी रविवार, 16 नवंबर को दोहा में होने जा रहा है। इस मुकाबले में भारत 'ए' का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 'ए' से होगा। यह टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
खतरनाक फॉर्म में हैं सूर्यवंशी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov)
इस मुकाबले में सभी की निगाहें 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। भारत 'ए' ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में 297/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें सूर्यवंशी ने मात्र 42 गेंदों पर 144 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस अविश्वसनीय प्रदर्शन के बाद भारत 'ए' का यह खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी धमाकेदार फॉर्म जारी रखने को उत्सुक होगा।

कप्तान जितेश शर्मा ने भी बनाए 83 रन
कप्तान जितेश शर्मा ने भी 83 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 300 के करीब पहुंचाया था। गेंदबाजी में गुरजपनीत सिंह ने 3 विकेट लेकर यूएई को 149/7 पर सीमित करने में अहम भूमिका निभाई थी। प्री-टूर्नामेंट पसंदीदा मानी जा रही भारतीय टीम के उलट पाकिस्तान 'ए' ने ओमान के खिलाफ अपने पहले मैच में 40 रनों से करीबी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान 'ए' ने 20 ओवरों में 220/4 का स्कोर बनाया था।
IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
पाकिस्तान टीम में साद मसूद और माज़ सदाकत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो हॉन्गकॉन्ग सिक्सस 2025 का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जिससे उनकी टीम में अनुभव और आत्मविश्वास की झलक मिलती है। जूनियर एशिया कप के इतिहास में भारत का पाकिस्तान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 4-1 से बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान को अपनी इकलौती जीत 2019 में मिली थी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत 'ए' बनाम पाकिस्तान 'ए' मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Ten 1 SD और Sony Sports Ten 1 HD) पर किया जाएगा। इसके अलावा, फैंस सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
'कुछ तो शर्म कर लो', IPL ऑक्शन से पहले RCB से हो गई बड़ी गलती? फैंस ने जमकर लगाई क्लास












Click it and Unblock the Notifications