IPL रिटेंशन के बाद किसके पर्स में कितना पैसा? सबसे कम मुंबई के पास 3 करोड़, इस टीम के पास सर्वाधिक राशि
IPL 2026 Purse Money: आईपीएल रिटेंशन और रिलीज के अंतिम दिन सभी टीमों ने अपने पत्ते खोल डाले। केकेआर ने अपने दिग्गज प्लेयर आंद्रे रसेल को 10 साल बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर को भी बाहर कर दिया गया। सभी टीमों के पर्स में बचे पैसों में केकेआर सबसे ऊपर है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रवीन्द्र जडेजा को ट्रेड करने के बाद भी कुछ खिलाड़ी बाहर किये हैं। पथिराना जैसा गेंदबाज उन्होंने जाने दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में भी काफी पैसा बचा है, जिसका उपयोग अब अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन में किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में सबसे नीचे है। मुंबई के पर्स में सबसे कम राशि बची है। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के पास भी अच्छा पैसा बचा है। हैदराबाद ने ट्रेड करते हुए शमी को लखनऊ में भेज दिया था। दिल्ली को भी ट्रेड से नितीश राणा मिले हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी के अलावा भी कई खिलाड़ी रिलीज किये हैं। टीम से कुल 9 प्लेयर्स बाहर हुए हैं। ऐसे में 25 करोड़ से ज्यादा रकम पर्स में आ गई है, इसका उपयोग अब नीलामी के दौरान कुछ बड़े प्लेयर्स के ऊपर लगाने का काम किया जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 22 करोड़ से ज्यादा धन राशि बची है। रवि बिश्नोई को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है। कुल 7 प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सबसे ज्यादा समझदारी वाला काम गुजरात टाइटंस ने किया है। गुजरात ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन रखा है और छह प्लेयर्स बाहर किये हैं। कोई बड़ा नाम इनमें नहीं है।
पर्स में मौजूद धन राशि (IPL 2026 Purse Money)
- केकेआर - 64.3 करोड़
- चेन्नई सुपर किंग्स - 43.4 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद - 25.5 करोड़
- लखनऊ सुपर जायंट्स - 22.95 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स - 21.8 करोड़
- आरसीबी - 16.4 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़
- गुजरात टाइटंस - 12.9 करोड़
- पंजाब किंग्स - 11.5 करोड़
- मुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़












Click it and Unblock the Notifications