IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
IND A vs PAK A Live Streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज, रविवार यानी 16 नवंबर को खेल जाना है। भारत 'ए' की टीम दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 'ए' से भिड़ेगी। ग्रुप चरण का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत जीत के साथ कर चुकी हैं।
यूएई के खिलाफ भारत को मिली थी जीत (IND A vs PAK A Live Streaming)
भारत 'ए' ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आतिशी 144 रनों की पारी और कप्तान जितेश शर्मा के 83 रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 297/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया और यूएई को 148 रनों के बड़े अंतर से हराया। पाकिस्तान 'ए' ने भी ओमान के खिलाफ 40 रनों से जीत दर्ज करके शानदार आगाज किया है। उनके बल्लेबाज माज़ सदाकत ने 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

लाइव कहां देख सकते हैं मैच
भारतीय समयनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। मैच को सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस SonyLIV के पेड पैक सब्सक्रिप्शन के साथ यह मैच देख सकते हैं, हालांकि एक छोटा फ्री-प्रीव्यू भी उपलब्ध होगा। दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी मुकाबले से जुड़े अपडेट मिलते रहेंगे।
दोनों ही टीमों में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। सभी की निगाहें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो एक और बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे।
पाकिस्तान ए टीम: मोहम्मद नईम, माज़ सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फैक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मुबासिर खान, उबैद शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद सलमान मिर्जा, खुर्रम शहजाद, मुहम्मद शहजाद, शाहिद अजीज, सुफियान मुकीम, अराफात मिन्हास।
भारत ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्यक।












Click it and Unblock the Notifications