Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CWG 2022: हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे मनप्रीत सिंह, नीरज चोपड़ा के नेतृत्व में जायेगा 37 सदस्यीय दल

नई दिल्ली। बर्मिंघम में अगले महीने से खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये हॉकी इंडिया ने सोमवार को अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जहां पर भारतीय हॉकी टीम 29 जुलाई से अपने कैंपेन का आगाज करने वाली है। भारतीय टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना की टीम के साथ पूल भी रखा गया है, जिसका पहला मैच वो घाना की हॉकी टीम के खिलाफ 31 जुलाई से खेलना है। हॉकी इंडिया ने इस कैंपेन के लिये मनप्रीत सिंह को भारतीय टीम की कमान सौंपी है, जिन्होंने पिछले साल ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में शानदार भूमिका अदा की थी।

Neeraj Chopra

वहीं पर टीम के ड्रैगफ्लिक स्पेशलिस्ट हरमनप्रीत सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है जिन्होंने एफआईएच की हॉकी प्रो लीग में भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल लगाने का कारनामा किया है। पिछले साल गोल्ड कोस्ट में खेले गये कॉमनवेल्थ गेम्स ने भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और चौथे पायदान पर रहते हुए कैंपेन समाप्त किया था।

और पढ़ें: IND vs ENG: अभ्यास मैच से पहले नेट्स पर पहुंचे रोहित-गिल, आखिरी टेस्ट से पहले जमकर बहा रहे पसीना

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), श्रीजेश पीआर (जीके), कृष्ण बहादुर पाठक (जीके), वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलकांत शर्मा, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक।

वहीं पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिये नीरज चोपड़ा के नेतृत्व में 37 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडेल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के साथ ही रोहित यादव और डीपी मनु को भी भाला फेंक के लिये चुना है। वहीं पर 4X400 रिले टीम में दुती चंद और हिमा दास की वापसी हुई है। टीम में अविनाश सब्ले की भी वापसी हुई है जिन्होंने 3000 मीटर स्टेपलचेज में अपनी ही रिकॉर्ड 8वीं बार तोड़ा है तो वहीं पर ज्योति यार्राजी की भी वापसी हुई है जिन्होंने 100 मीटर रेस में अपने ही रिकॉर्ड को दो बार तोड़ा है।

और पढ़ें: इरफान पठान ने चुनी टी20 विश्वकप की भारतीय टीम की प्लेइंग 11, पंत-शमी को टीम से किया बाहर

एथलेटिक्स टीम में तेजस्विन शंकर को जगह नहीं दी गई है जिन्होंने पिछले हफ्ते खेले गये एनसीएए आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैम्पियनशिप्स 2022 में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडेल जीता था। एथलेटिक्स टीम में चुने गये खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी जिसके बाद ही वो कॉमनवेल्थ गेम्स में जा सकेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एथलेटिक्स टीम 2022

पुरुष: अविनाश सेबल (3000 मीटर स्टीपलचेज़); नितेंदर रावत (मैराथन); एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया (लंबी कूद); अब्दुल्ला अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल और एल्धोस पॉल (ट्रिपल जंप); तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट); नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और रोहित यादव (भाला फेंक); संदीप कुमार और अमित खत्री (रेस वॉकिंग); अमोज जैकब, नोआ निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, मोहम्मद अजमल, नागनाथन पांडी और राजेश रमेश (4x400 मीटर रिले)।

महिला: एस धनलक्ष्मी (100 मीटर और 4x100 मीटर रिले); ज्योति याराजी (100मी बाधा दौड़); ऐश्वर्या बी (लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप) और एंसी सोजन (लॉन्ग जंप); मनप्रीत कौर (शॉट पुट); नवजीत कौर ढिल्लों और सीमा अंतिल पुनिया (डिस्कस थ्रो); अन्नू रानी और शिल्पा रानी (भाला फेंक); मंजू बाला सिंह और सरिता रोमित सिंह (हैमर थ्रो); भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉकिंग); हिमा दास, दुती चंद, सरबनी नंदा, एमवी जिलाना और एनएस सिमी (4x100 मीटर रिले)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+