इरफान पठान ने चुनी टी20 विश्वकप की भारतीय टीम की प्लेइंग 11, पंत-शमी को टीम से किया बाहर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप 2022 को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियां कर रही हैं, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इसी को देखते हुए भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली और 2-2 से बराबर रहने के बाद अब वो आयरलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इन द्विपश्रीय श्रृंखलाओं के बाद भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेना है और फिर घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और फिर विश्वकप में हिस्सा लेने पहुंचना है।

इसको देखते हुए भारतीय चयनकर्ता कई युवा खिलाड़ियों को इन श्रृंखलाओं में खेलने का मौका दे रहे हैं ताकि टी20 विश्वकप से पहले टीम की जरूरत के हिसाब से प्लेयर्स को तैयार कर सकें। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर्स ने विश्वकप के लिये अपनी-अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, जिसमें पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें: इरफान पठान ने चुना वो भारतीय खिलाड़ी जो तेज गेंदबाजी के खिलाफ कर रहा संघर्ष, स्पिन खेलना पसंद
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए टी20 विश्वकप की अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और मध्यक्रम में कमाल दिखाने वाले श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखा है। इतना ही नहीं इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग 11 में से ईशान किशन, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को भी टीम से बाहर रखा है।
Recommended Video
इरफान पठान ने अपने टी20 विश्वकप की प्लेइंग 11 में केएल राहुल और रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज प्लेइंग में जगह दी है तो वहीं पर विराट कोहली को तीसरे और सूर्यकुमार यादव को चौथे पायदान के लिये टीम में शामिल किया है। विकेटकीपिंग के लिये इरफान पठान ने दिनेश कार्तिक को जगह दी है तो वहीं पर हार्दिक पांड्या को फिनिशर के रूप में जगह दी है।
और पढ़ें: 'दिनेश कार्तिक या संजू सैमसन', पूर्व पाक कप्तान ने बताया आयरलैंड दौरे पर कौन होगा भारत का विकेटकीपर
इरफान पठान ने हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को बतौर स्पिनर टीम में शामिल किया है। वहीं पर तेज गेंदबाजी के विकल्प के रूप में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के रूप में जगह दी है।
जानें कैसी है इरफान पठान की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications