थाइलैंड ओपन 2022: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं, क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

बैंकॉक, 20 मई (एएनआई): दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को बैंकॉक में थाइलैंड ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट 1 में खेलते हुए सिंधु ने 21-15, 20-22, 21-13 के अंतर से मैच जीत लिया।

Thailand Open 2022: PV Sindhu defeats Akane Yamaguchi in quarter finals to enter into semis

सिंधु ने पहले गेम में अपना दबदबा बनाकर 21-15 से जीत दर्ज की। हालांकि, जापानी प्रतिद्वंदी ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 20-22 से जीत दर्ज की। लेकिन सिंधु अंत में इस मैच की विजेता बनीं और उन्होंने फाइनल गेम 21-13 से जीत लिया।

गुरुवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला सिंगल वर्ग में थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की यू जिन सिम को सीधे गेम में हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

तब उस दिन की शुरुआत में, भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ महिला सिंगल वर्ग के दूसरे दौर में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन से 16-21, 21-14, 21-14 से हारकर बाहर हो गईं।

थाइलैंड ओपन ने भारतीय शटलर साइना नेहवाल पहले ही हारकर बाहर हो चुकी हैं। वे पहले दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की किम गा यून से हारने के बाद थाईलैंड ओपन 2022 से बाहर हो गईं। कोर्ट 3 में खेलते हुए नेहवाल 21-11, 15-21, 17-21 से मैच हार गईं थी।

ये भी पढ़ें- हवा को चीरती रफ्तार, उड़ रहे हैं हमारे खुद के बल्लेबाज, उमरान की स्पीड बनी गावस्कर की टेंशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+