थाइलैंड ओपन 2022: किदांबी श्रीकांत ने पहले राउंड को जीता, अश्मिता को मिली हार

बैंकॉक,18 मई: भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को थाइलैंड के बैंकॉक अपने ड्रा की शुरुआत जीत के साथ की है। उन्होंने फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज थाईलैंड ओपन 2022 पुरुष सिंगल ड्रॉ में जीत दर्ज की।

Thailand Open 2022: Kidambi Srikanth winning start in mens singles draw while Ashmita Chaliha lost in first round

कोर्ट 2 पर खेलते हुए श्रीकांत ने 49 मिनट तक चले मैच में लीवरडेज को 18-21, 21-10, 21-16 से हराया।
श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और अगले दो गेम में जीत हासिल की।

दूसरी ओर, शटलर अश्मिता चालिहा अपने महिला सिंगल कैटेगरी के पहले दौर में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से हार गईं। भारतीय शटलर ने यहां कोर्ट 1 में 29 मिनट के लंबे मैच में रत्चानोक के आगे कभी भी टिक नहीं सकीं और उनकी विपक्षी ने 10-21, 15-21 से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड चैम्पियन बनकर सो नहीं पाए एचएस प्रणय, पीएम मोदी के फोन से हुए सरप्राइज

इससे पहले मंगलवार को चालिहा ने यूएसए की जेनी गाई को 27 मिनट में 21-16, 21-18 से हराकर महिला सिंगल क्वालीफायर मैच जीता था।

दिन का एक्शन अभी समाप्त नहीं हुआ है क्योंकि अभी यहां दिन के अंत तक टॉप भारतीय शटलर पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, आकर्षी कश्यप, एचएस प्रणय और बी साई प्रणीत एक्शन में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+