India Open 2022 : फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पहुंची
नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने शनिवार को योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2022 में मलेशिया के एनजी त्जे योंग को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया में 17वें स्थान पर काबिज तीसरी वरीयता प्राप्त सेन का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा। अल्मोड़ा के 20 साल लक्ष्य सेन, जो अपने गुरु प्रकाश पादुकोण, बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत के साथ पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता के रूप में शामिल हुए थे, ने 19-21, 21-16, 21-12 से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- खिलाड़ी रो रहे थे, मैंने कहा- क्या कोई मर गया है? पूर्व दिग्गज ने सुनाया किस्सा
हालांकि दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि वह 60वीं रैंक वाले योंग के हाथों पहला सेट हार गए थे। योंग ने रोमांचक मैच खेलते हुए 21-19 से मैच जीत लिया था। लेकिन आखिरी दो सेटों में लक्ष्य ने लगातार जीत हासिल कर मैच खत्म किया।
सेन ने मैच के बाद कहा, "अपने देश में अपना पहला सुपर 500 फाइनल खेलना एक अच्छा अहसास है। पहला गेम काफी करीब था, मैंने कुछ गलतियां कीं, जिसकी कीमत मुझे चुकानी पड़ी। लेकिन मैंने दूसरे और तीसरे गेम में अपना शांत रखा और बाहर निकलने में कामयाब रहा।'' पांचवीं वरीयता प्राप्त लोह को अन्य सेमीफाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग ने गले में खराश और सिरदर्द के बाद वाकओवर दिया था।
सेन को पिछले साल डच ओपन के फाइनल में लोह ने हराया था। अब सेन के पास रिकॉर्ड बराबर करने की कोशिश होगी। कुल मिलाकर, दोनों का आमने-सामने का रिकॉर्ड 2-2 है, जिसमें सेन आखिरी तीन मैचों में से दो में हार गए थे। सेन ने लोह के साथ होने वाले खिताबी मैच को लेकर कहा, "हम दोनों अच्छा खेल रहे हैं, कल यह एक अच्छा मैच होगा और मैं वास्तव में उसके साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं।"
इसके अलावा एक अन्य मैच में बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडिया ओपन 2022 के पुरुष युगल फाइनल में पहुंचने के लिए फैबियन डेलरू और विलियम विलेगर को 21-10, 21-18 से हराया।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications