नोएडा-ग्रेटर और नोएडा वालों की बल्ले-बल्ले! सड़कों पर उतरीं 100 ई-बसें, चेक करें पूरा रूट मैप

Noida To Jewar Airport Electric Bus Service: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लाखों लोगों को शुक्रवार को बड़ी सौगात मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतर गई हैं, जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र को आपस में जोड़ेंगी। इस नई सेवा से रोजाना सफर करने वाले छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

खास बात यह है कि बसें केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि कई गांवों को भी सीधे सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ेंगी। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए भी लोगों को अब बेहतर और सस्ती सुविधा मिलेगी। पहले चरण में नौ प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है।

Noida To Jewar Airport Electric Bus Service

100 बसें हुईं रवाना

नोएडा हाट, सेक्टर-33ए में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से बसों को हरी झंडी दिखाई। पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं, जिनमें 10 आधुनिक डबल डेकर बसें भी शामिल हैं। यात्रियों के लिए किराया 10 रुपये से 30 रुपये के बीच रखा गया है।

किन रूटों पर चल रही हैं बसें?

रूट प्रमुख मार्ग
रूट-1 रबूपुरा → सेक्टर-21 → सेक्टर-20 → सेक्टर-18 → गौड़ यमुना सिटी → सलारपुर अंडरपास → दनकौर गोल चक्कर → सेक्टर-17ए → परी चौक
rूट-2 मकनपुर/मकनपुर खादर टी-प्वाइंट → लतीफपुर → मोमदीपुर → कादलपुर → अट्टा फतेहपुर → सेक्टर-22डी → सलारपुर → गालगोटिया यूनिवर्सिटी
रूट-3 जहांगीरपुर → चिंगरावली → झाझर → मुढ़ेना → भट्टा पारसौल मोड़ → उस्मानपुर → दनकौर → सलारपुर अंडरपास → समसपुर → कनारसी → बिलासपुर → गिरधरपुर
रूट-4 जहांगीरपुर → अली अहमदपुर → नीमका → चौरोली मोड़ → माडलपुर → जेवर तहसील → धनसिया → दस्तमपुर → झुंडेरा → सिवारा → खेड़ा अंडरपास → रुस्तमपुर → रोनिजा → सेक्टर-33
रूट-5 जेवर चौराहा → झुंडेरा → दयानतपुर → नगला हुकुम सिंह → भटोना → तिरथली → रबूपुरा → खेड़ा → भाईपुर अंडरपास → रुस्तमपुर → रोनिजा → मिर्जापुर → गौड़ यमुना सिटी → दनकौर तिराहा → विकास भवन
रूट-6 नोएडा एयरपोर्ट → सबौता कट → जाफराबाद → खुर्जा-जेवर कट → जेवर कट → फलेदा कट → फिल्म सिटी कट → चपरगढ़
रूट-7 नोएडा एयरपोर्ट → फलेदा कट → चपरगढ़ → स्पोर्ट्स सिटी → जीरो प्वाइंट → सेक्टर-150 → बोडेली → मोहियापुर → सेक्टर-128
रूट-8 जहांगीरपुर → कपना → झाझर → मोहम्मदपुर → रुस्तमपुर → रोनिजा → मिर्जापुर → गौड़ यमुना सिटी → सेक्टर-150 → बोडेली → मोहियापुर → सेक्टर-128
रूट-9 जहांगीरपुर → नीमका → जीरो प्वाइंट → सेक्टर-150 → मोहियापुर → सेक्टर-128 → एमिटी विश्वविद्यालय → सेक्टर-37

ग्रेटर नोएडा के लिए भी खास व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा के लोगों को भी इस नई सेवा का लाभ मिलेगा। चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी-प्वाइंट और परी चौक होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक बसें चलेंगी। इसके अलावा 130 मीटर रोड, जिम्स, नासा पार्किंग और औद्योगिक सेक्टर-16 से भी एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू की गई है।

गांवों और एयरपोर्ट के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी

नई बस सेवा के शुरू होने से रबूपुरा, झाझर, जहांगीरपुर, दनकौर, जेवर और आसपास के कई गांव सीधे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख इलाकों से जुड़ गए हैं। इससे लोगों को नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करना पहले के मुकाबले आसान और सस्ता होगा। साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने से पहले क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन का मजबूत नेटवर्क तैयार होने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

Noida Airport: उद्घाटन के बाद भी खाली जेवर का रनवे, पहली फ्लाइट को उड़ान भरने में क्यों लगेगा 2 महीने का समय?
Noida Airport: उद्घाटन के बाद भी खाली जेवर का रनवे, पहली फ्लाइट को उड़ान भरने में क्यों लगेगा 2 महीने का समय?
नई इलेक्ट्रिक बस सेवा कब और कहाँ शुरू की गई, और कितनी बसें शामिल हैं?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है, जिनमें 100 बसें सड़कों पर उतारी गई हैं और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगी।
बसों के प्रकार और किराए के बारे में क्या जानकारी है?
इन परिवहन सेवाओं में दस आधुनिक डबल-डेकर बसें शामिल हैं और यात्रियों का किराया 10 से 30 रुपये के बीच निर्धारित है, नौ प्रमुख रूटों पर चालू किया गया है।
कौन-कौन से रूट उपलब्ध हैं और उनके प्रमुख मार्ग क्या हैं?
रूट-1 से रूट-9 तक कई प्रमुख मार्ग दिये गए हैं, जैसे रूट-1 के मार्ग में रबूपुरा, सेक्टर-21, सेक्टर-20 आदि शामिल हैं, रूट-2 में मकनपुर आदि, और अन्य रूटों के मार्ग भी सूचीबद्ध हैं।
ग्रेटर नोएड़ा के लिए बस सेवाओं का विकल्प कहाँ तक जाएगा और कौन से स्थान शामिल हैं?
ग्रेटर नोएड़ा में चार मूर्ति चौक से बसें चलेंगी जो सूरजपुर और परी चौक तक जाएंगी, नोएडा एयरपोर्ट तक भी सुविधा है और औद्योगिक सेक्टर-16 से भी बसें चलेंगी।
इन बसों से समुदाय के लिए कौन-सी प्रमुख और अन्य लाभ स्पष्ट हैं?
गांवों को शहरों से जोड़ा गया है, जैसे रबूपुरा, झाझर और दनकौर जुड़ गए हैं; नौकरी और पढ़ाई के लिए सफर आसान होगा और जेवर एयरपोर्ट की तैयारी के कारण क्षेत्र का विकास सुधरेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+