Asian games 2023, Day 11: एशिन गेम्स में 11वें दिन भारत ने जीते 12 मेडल, जानिए किसे क्या मिला
Asian Games 2023, Day 11: एशियन गेम्स में 11वें दिन भारत ने 12 मेडल जीत लिए हैं। इसके साथ ही भारत ने अब तक कुल 81 मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारत की तरफ से अब तक 18 गोल्ड मेडल, 31 सिल्वर मेडल और 32 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया जा चुका है।

LIVE Feed
सिल्वर भी भारत के पास
चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से अपना दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश के प्रतिद्वंदी खिलाड़ी किशोर जेना को हरा दिया है। किशोर जेना दूसरे स्थान पर रहकर भारत को सिल्वर दिलाने में कामयाब रहे। यानी इस बार गोल्ड और सिल्वर दोनों भारत के पास रहे।
सेमीफइनल में कोरिया को 5-3 से हराया
एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से मात देते हुए भारत ने 9 साल बाद फाइनल में जगह पक्की की है। भारत अब एशियन गेम्स में हॉकी में गोल्ड जीतना चाहेगा। गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबला जीतना होगा।
राम बाबू ने जीता मेडल, हिम्मत को सलाम
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी लगातार मेडल जीत रहे हैं। 4 अक्टूबर को भी भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ मेडल अपने नाम किया। इस दौरान एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले राम बाबू चर्चाओं में आ गए। भारत के रेस वॉक खिलाड़ियों में मंजू रानी और राम बाबू ने ब्रॉन्ज मडल जीतने में सफलता हासिल की।
महिला एथलीट अनु रानी ने जीता है गोल्ड
शानदार एथलीट अनु रानी ने जैवलिन थ्रो में मंगलवार को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है, जानिए जीत के बाद उन्होंने क्या कहा?
✨ Golden Girl ANNU RANI 👸
Journey from Worst Year to the GOLD 🤩🎧#AsianGames2022 #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/x4EWqXBKiV
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 4, 2023
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications